सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Path cleared by removing barricades; efforts for a permanent solution will also be initiated.

Bareilly News: बैरिकेडिंग हटाकर खोला रास्ता, स्थायी समाधान की भी होगी कवायद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Path cleared by removing barricades; efforts for a permanent solution will also be initiated.
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर टोल प्लाजा पर सर्विस कट बंद होने पर आपत्ति के बाद सोमवार को औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों की एनएचएआई अभियंता दीपक के साथ उनके कार्यालय पर बैठक हुई। देर शाम टोल पर बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन शुरू करा दिया गया। स्थायी समाधान के लिए संयुक्त निरीक्षण पर सहमति बनी।

फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के करीब सौ औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने टोल से दो से तीन किमी के दायरे में आने वाले उद्योगों, कारोबारियों, किसानों और आम नागरिकों की समस्या का मामला उठाया था। एनएचएआई अधिकारी से क्षेत्र के आकाश, फैजान, सनी मल्होत्रा, अंशुल जैन, रोशन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आकाश चौधरी, सुनील बंसल व अन्य उद्यमियों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव रजत मल्होत्रा ने क्षेत्रीय उद्योगों, किसानों और व्यापारियों की परेशानी साझा की। तत्काल राहत के लिए टोल पर लगी बैरिकेडिंग हटाने और आवागमन शुरू करने पर सहमति बनी। संबंधित ठेकेदार को पत्र भी भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं, स्थायी समाधान के लिए सरकड़ा क्षेत्र में टोल कट खोलने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके लिए संयुक्त बैठक, साइट निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। बैठक की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed