सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula Bridge to open tomorrow; relief in traffic movement after 35 days.

Bareilly News: कल से खुलेगा चौपुला पुल, 35 दिन बाद आवागमन में मिलेगी राहत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chaupula Bridge to open tomorrow; relief in traffic movement after 35 days.
विज्ञापन
बरेली। शहर का व्यस्ततम चौपुला पुल 35 दिनों बाद बुधवार सुबह छह बजे से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे आमजन को काफी सहूलियत होगी। कार्यदायी संस्था एनएचएआई बदायूं डिवीजन की ओर से इसके एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत समय से पहले पूरी कर ली गई। 45 दिनों के लिए पुल को बंद किया गया था, लेकिन पहले काम पूरा होने की वजह से इसे 10 दिन पहले ही खोला जा रहा है।

डेढ़ दशक पहले बना यह पुल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया था। इसके 30 एक्सपेंशन ज्वाइंट के बीच चार-पांच इंच तक का गैप होने से वाहनों को झटके लग रहे थे। 800 मीटर लंबे पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड रुपये मिले थे। काफी समय से काम इस वजह से शुरू नहीं हो सका, क्योंकि सिटी स्टेशन रोड की मरम्मत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्टेशन मार्ग खोले जाने के बाद यातायात पुलिस ने एनएचएआई को मरम्मत कराने की सहमति दे दी। 12 मई को रूट डायवर्ट कर पुल की मरम्मत शुरू कराई गई। कार्यदायी संस्था ने 13 मई से काम शुरू कराया। यहां ज्वाइंट को बदलने के लिए पहले गर्डर तोड़े गए। नए गर्डर डालकर कंक्रीट से उनको जाम किया गया। इसको सूखने में समय लगा। इसके लिए कुल 45 दिनों का समय निर्धारित था, लेकिन प्रशासन व यातायात पुलिस के दबाव के चलते कार्यदायी संस्था ने समय से पहले ही मरम्मत पूरी कर 17 जून से आवागमन शुरू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वर्जन

चौपुला पुल की मरम्मत पूरी कर ली गई है। इसको 45 दिनों तक बंद रखना था, पर 35 दिनों बाद ही बुधवार से चालू कर दिया जाएगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं डिवीजन
चौपुला पुल को 17 जून से चालू कर दिया जाएगा। इससे लोगों की मुश्किलें कम होंगी। जाम व डायवर्जन की दिक्कत झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed