सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Access roads to 22 cow shelters in poor condition; repair work hits a snag.

Bareilly News: 22 गोशालाओं के मार्ग बदहाल, मरम्मत में फंसा पेच

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Access roads to 22 cow shelters in poor condition; repair work hits a snag.
विज्ञापन
बरेली। जिले की 116 गोशालाओं में से 22 के मार्ग बदहाल हैं। सर्वे के ढाई माह बाद भी संबंधित ग्राम पंचायतों व ब्लाॅक के बीच मामला अटका हुआ है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि मरम्मत कौन कराएगा। अगर बारिश हुई तो कीचड़ की वजह से इन गोशालाओं तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह हाल तब है, जबकि मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने अप्रैल में ही इन मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।

भोजीपुरा के फरीदापुर रामचरन, बिथरी चैनपुर के दासपुर, कमुआ कला, क्यारा के इटौआ सुखदेवपुर, आलमपुर जाफराबाद के बागरपुर, कटका भरत, सिकोड़ा, मझगवां के रफियाबाद, अतरछेड़ी, प्रहलादपुर, बरा सिरसा, महोलिया, अनिरुद्धपुर, भदपुरा के क्योलड़िया मटकापुर, सूरजपुर परौरिया, जवेदा जवेदी, नरहरपुर, मधुनगला, शेरगढ़ के शरीफनगर, दमखोदा के चौडेरा, मीरगंज के सैंजना, हल्दी खुर्द गांव की गोशालाओं के पहुंच मार्ग खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संपर्क मार्गों की मरम्मत ग्राम पंचायत से कराई जाएगी। वर्तमान में नए काम डीपीआरओ के माध्यम से कराए जाने हैं। 15 जून तक सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रशासन के विशेष अभियान में व्यस्त थे। जल्दी काम शुरू कराया जाएगा। - दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed