सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लेकिन जनरेटर नहीं चलाया गया।

लेकिन जनरेटर नहीं चलाया गया।

Bareilly Updated Thu, 25 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बाद भी नहीं चला जनरेटर
Trending Videos

अन्ना के लिए एसी चलवाना चाहते थे समर्थक

अमर उजाला ब्यूृरो
बरेली। अन्ना जिस वक्त सर्किट हाउस पहुंचे, उस दौरान बिजली गुल थी। अन्ना समर्थकों ने सिटी मजिस्ट्रेट से जनरेटर चलवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर समर्थकों ने काफी देर हंगामा किया,
अन्ना का काफिला शाम करीब पौने चार बजे सर्किट हाउस पहुंचा। इस वक्त बिजली कटौती चल रही थी, इसलिए एसी बंद था। कमरे में इर्न्वटर से सिर्फ पंखा चला रहा था। प्रशासन ने अन्ना के लिए एनेक्सी में कक्ष नंबर चार आवंटित किया था। अन्ना कुछ देर आराम करना चाहते थे। अन्ना समर्थकों ने सिटी मजिस्ट़ेट आरपी सिंह से फोन पर बात कर जनरेटर चलवाने को कहा। सिटी मजिस्ट़ेट ने इन्कार कर दिया। इस पर अन्ना समर्थक बिफर गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसर जानबूझकर अन्ना को महत्व नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो रद्द कर देंगे आरक्षण
आयोजकों ने सर्किट हाउस में पूर्व जनरल वीके सिंह के नाम आरक्षण कराया था। प्रशासन ने उनके आवेदन पर जनरल के नाम दो कमरे आरक्षित किए थे। जनरेटर के मुद्दे पर जब फोन पर ज्यादा कहासुनी हुई तो सिटी मजिस्ट़ेट ने आरक्षण रद्द करने चेतावनी दे दी क्योंकि अन्ना हजारे के नाम कोई कक्ष आरक्षित ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed