{"_id":"6a2051baf8b1418d7102478f","slug":"money-is-being-demanded-from-teachers-in-the-name-of-secretary-and-bsa-barabanki-news-c-315-1-brb1038-169876-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सचिव और बीएसए के नाम पर शिक्षकों से मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सचिव और बीएसए के नाम पर शिक्षकों से मांगे जा रहे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में तबादला कराने के नाम पर शिक्षकों से मोटी रकम वसूलने वाले एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जालसाज खुद को प्रयागराज सचिव का पीआरओ, बीएसए और कार्यालय का बड़ा बाबू बताकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को फोन कर रहे हैं। इस फर्जीवाड़े का शिकार बनाने के लिए बकायदा बीएसए के नाम पर फर्जी व्यक्ति से बात भी कराई जा रही है। हाल ही में जिले की एक महिला शिक्षिका सहित कई शिक्षकों के पास आई ऐसी कॉल्स की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति खुद को विभागीय कर्मचारी बताकर शिक्षकों को झांसे में ले रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से किसी भी दबाव या लालच में न आने और संदिग्ध कॉल की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने को कहा है।
बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि इस तरह के फर्जीवाड़े के मामले कई अन्य जिलों में भी सामने आए हैं। विभाग इस पर सख्त रुख अपना रहा है। पूर्व में भी इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, और अब इस पूरे गिरोह के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos