सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from three houses on the pretext of a special puja

Barabanki News: विशेष पूजा का झांसा देकर तीन घरों से चार लाख के जेवर उड़ाए

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 06 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from three houses on the pretext of a special puja
विज्ञापन
बाराबंकी। गनौरा गांव में पूजा-पाठ के नाम पर तीन परिवारों को झांसा देकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बात की जांच भी हो रही है कि अब तक कितने लोगोंं के साथ ऐसी ठगी हुई है।

जहांगीराबाद गनौरा निवासी रंजीत कुमार, महेश प्रसाद और मोहन ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के अतुल पांडेय ने इनके घरों में विशेष पूजा कराने की बात की थी। आरोप है कि उसने रंजीत कुमार से एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी बाला, महेश प्रसाद से दो मंगलसूत्र तथा मोहन से एक मंगलसूत्र, एक नथुनी और दो हजार रुपये नकद लेकर अलग-अलग पोटलियों में बंधवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी के घरों में एक एक पोटली में जेवरात बंधा दिए। प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर तीनों को पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार भेज दिया। इसी दौरान पोटलियों को बदल दिया गया। बाद में जब पोटलियां खोली गईं तो उनमें रखे गए जेवर और नकदी गायब मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed