सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kalali Road turns into a pond as soon as it rains.

Amroha News: बारिश होते ही कलाली मार्ग हो जाता है तालाब में तब्दील

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kalali Road turns into a pond as soon as it rains.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बरसात का मौसम कलाली मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। बारिश होते ही बाईपास मार्ग से कलाली गांव को जाने वाला मार्ग तालाब में परिवर्तित हो जाता है। यह मार्ग आगे कई गांवों को जोड़ता है और नगर की बड़ी आबादी भी इस मार्ग पर बनी कॉलोनियों में रहती है। पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य मार्ग के अलावा कॉलोनी की गलियों में भी पानी भर जाता है।


बाईपास मार्ग से कलाली गांव को जाने वाले मार्ग पर स्कूल, अस्पताल व पार्क बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों का दिन भर इस मार्ग से आना जाना लगा रहता है। मार्ग के दोनों ओर बनी नालियों का लेवल सही नहीं है। पानी की निकासी के लिए बनाए गए बाढ़ खंड के नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है। बारिश का पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश होने पर बच्चों व महिलाओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन मामला लोक निर्माण विभाग व पालिका प्रशासन के बीच फंसा होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन


मार्ग के दोनों ओर बनी नालियों का लेवल सही कराया जाए। बारिश होने पर एक फीट से अधिक पानी सड़क पर जमा हो जाता है। महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनुराग कुमार एडवोकेट



---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

पानी की निकासी के लिए बनाए गए बाढ़ खंड के नाले पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। संबंधित विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। बाढ़ खंड के नाले को कब्जा मुक्त कराने पर जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है। पवन कुमार, शिक्षक



--------------------------------------------------------------------------------------------------------

बरसात का सीजन हम लोगों के लिए परेशानी बनकर आता है। कलाली मार्ग पर बारिश होने पर एक फीट तक पानी जमा हो जाता है। कई बार पालिका प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है। बरन सिंह, एडवोकेट



--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

धनौरा-चांदपुर मार्ग की सड़क की ऊंचाई कलाली मार्ग से अधिक हो गई है। बारिश का पानी कलाली मार्ग पर आ जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क तालाब में बदल जाती है। कैलाश कुमार



-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही हूं। कई बार पालिका बोर्ड की बैठक में मुददा उठाया जा चुका है। एसडीएम व लोनिवि अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। नूतन रानी, वार्ड सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed