सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car overturned in Rajabaha, four people including children injured

Aligarh News: रजबहा में पलटी कार, बच्चों सहित चार घायल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Car overturned in Rajabaha, four people including children injured
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर के पास शुक्रवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
Trending Videos

श्रीपाल निवासी नगला लोचन अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहजोई जा रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी कांति, पुत्री शिवानी और पुत्र सोनू भी सवार था। शाम करीब सात बजे हरनोट गंग नहर की छोटी शाखा पर बनी पुलिया पर उनकी कार अनियंत्रित हो कर रजबहा में पलट गई। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। पास के चिकित्सक से उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पर कोई रेलिंग नहीं लगी है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। थाना प््रभारी रविचंद्रबाल ने बताया है कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed