सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Springdale Cricket Academy beat Milton School by 182 runs

Agra News: स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी ने मिल्टन स्कूल को 182 रनों से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Springdale Cricket Academy beat Milton School by 182 runs
स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
आगरा। तेहरा स्थित शांति निकेतन क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे प्रथम अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी ने मिल्टन स्कूल को 182 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

पहले मुकाबले में स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाए। आरव ने नाबाद 122 रन और सूर्यांश यादव ने 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिल्टन स्कूल की पूरी टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई। सुमित राजपूत ने 13 और विपिन ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल के वशिष्ठ ने 6 और सूर्यांश यादव ने 4 विकेट लिए। स्प्रिंगडेल ने 183 रन से मैच जीत लिया। स्प्रिंगडेल के सूर्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अंजुल खंडेलवाल, प्रांजल, शाहरुख एवं अकादमी के कोच परवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed