सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda statement on maharastra hariyana election

'शिवसेना से फर्क नहीं पड़ता, हमारी जीत पक्की'

Updated Sat, 04 Oct 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
jp nadda statement on maharastra hariyana election
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की जबरजस्त लहर चल रही है। दोनों ही राज्यों में हम भारी बहुमत के साथ विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो गठबंधन टूटा है उसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Trending Videos


केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है। भाजपा की लहर है। जहां तक हिमाचल की बात है तो यहां पहले भाजपा मजबूत थी। अब और मजबूत हो गई है। उन्होंने राहियां में हुए बस हादसे पर कहा कि हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन को कानून सख्ती से लागू करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि पुन: ऐसी घटनाएं न हो। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। इस अवसर पर भाजपा से जुडे़ कई नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी डोगरा, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, स्वदेश ठाकुर, रूप लाल ठाकुर, नप अध्यक्षा रजनी शर्मा, नीना कौशल, प्यारे लाल चौधरी, आशीष डिल्लो समेत कई नेता शामिल थे।

शारदा उत्सव में शरीक होने पहुंचे थे नड्डा

jp nadda statement on maharastra hariyana election

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीरवार को बिलासपुर पहुंचे। वह यहां धौलरा में चल रही दुर्गा पूजा में शरीक होने के लिए आए हैं। शुक्रवार को वह दुर्गा पूजा समिति के शारद उत्सव की भव्य शोभायात्रा में शरीक होंगे।

वहीं, लुहणू घाट पर मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। शाम लगभग पौने पांच बजे वह चौपर हेलीकॉप्टर से लुहणू मैदान में उतरे। लुहणू में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

नड्डा ने कहा कि नवरात्र के मौके पर यहां आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि धर्म की विजय हो और अधर्म का नाश हो। सब धर्म के कार्य करें। धर्म से उनका अभिप्राय सामाजिक उत्थान के कार्यों से है, जो समाज के हर वर्ग से जुडे़ हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed