सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose exam: Solve math problems you don't understand through group study, advised spokesperson Anil Chaudhary

HPBOSE Exam: समझ नहीं आने वाले गणित के प्रश्नों को ग्रुप स्टडी कर करें हल, प्रवक्ता ने दी सलाह

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 3 मार्च से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। 

hpbose exam: Solve math problems you don't understand through group study, advised spokesperson Anil Chaudhary
प्रवक्ता गणित अनिल चौधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 3 मार्च से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किस तरह से प्रश्नपत्र हल करना चाहिए, उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और परीक्षा के तनाव को कैसे कम कर सकते हैं, इस बारे में गणित प्रवक्ता ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदवां (नूरपुर) में तैनात प्रवक्ता गणित अनिल चौधरी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह दी कि सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें। अध्यायों को चिह्नित करें और परीक्षा पैटर्न व चैप्टर का वेटेज यानी किस चैप्टर से कितने मार्क्स का बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछा जाएगा, उसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी टेक्सबुक के सभी चैप्टर ध्यान से पढ़ें और अपने बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लीयर करें। उदाहरण और एक्सरसाइज के प्रश्न ज्यादा से ज्यादा हल करें। छोटे-छोटे नोट्स बनाएं, ताकि रिवीजन करने में आसानी हो। फार्मूला और कठिन प्रश्न अलग नोटबुक में लिखें और उन्हें बार-बार हल करने की कोशिश करें।

Trending Videos

हर चैप्टर की ज्यादा से ज्यादा प्रॉब्लम्स सॉल्व करें। हर अध्याय पर फोकस करें। कैलकुलस, लिमिट्स, इंटीग्रेशन और एप्लीकेशंस का इंटीग्रेशन, एप्लीकेशंस का डेरिवेटिव्स, एप्लीकेशंस का इंटीग्रेशन, अलजेब्रा में मैट्रिक्स प्रोबेबिलिटी त्रिकोणमिति में आइडेंटी इन्वेंशंस इन्वर्स ट्रिगोनोमेट्रिक फंकशन पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट हर चैप्टर के लिए समय दें टाइम टेबल बनाएं डिफिकल्ट एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय दें और स्टडी शेड्यूल को स्ट्रिक्टली फॉलो करें प्रैक्टिस पेपर 3 घंटे में सॉल्व करने की कोशिश करें। अपने दोस्तों के साथ डिस्कस करें। आप की समस्या का जल्दी और अच्छा हल आपके दोस्त भी निकाल सकते हैं। इसलिए अपने दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी पर ध्यान दें। डाउट क्लीयरिंग और ऑनलाइन माध्यम से भी आप हेल्प ले सकते हैं और अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। अंतिम व बहुत ही जरूरी यह है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं। मानसिक तौर पर रिलैक्स्ड रहे, समय पर सोना और रेगुलर एक्सरसाइज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed