सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jagat Negi stated that the Kinnaur Kailash Yatra will take place from July 1 to July 30

Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा 1 जुलाई से, एक दिन में 375 श्रद्धालु ही जा सकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

प्रदेश की सबसे दुर्गम और पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक किन्नौर कैलाश यात्रा की तिथि तय हो गई है। 

Jagat Negi stated that the Kinnaur Kailash Yatra will take place from July 1 to July 30
किन्नौर कैलाश यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सबसे दुर्गम और पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक किन्नौर कैलाश यात्रा की तिथि तय हो गई है। समुद्रतल से लगभग 19,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पोवारी बेस कैंप में श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा। पंजीकरण और फिटनेस जांच के बाद ही उन्हें यात्रा पर जाने दिया जाएगा। एक दिन में 375 श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।



किन्नौर कैलाश यात्रा को लेकर शुक्रवार को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। देव सभाएं इस यात्रा की निगरानी कर सकेंगी। इसके लिए प्रशासन उन्हें सुविधाएं भी प्रदान करेगा। गाइड को भी प्रशासन के पास अपना पंजीकरण कराना होगा। प्रशासन की ओर से उन्हें आईडी कार्ड दिए जाएंगे। आईडी कार्ड प्राप्त गाइड ही इस यात्रा के दौरान काम कर पाएंगे। बता दें कि किन्नौर कैलाश यात्रा के बारे में इस बार कई अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को हुई बैठक में तिथि तय होने के बाद अब यह संशय खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा से युवाओं को रोजगार भी : नेगी
बागवानी मंत्री ने कहा कि किन्नौर कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की अत्यधिक आस्था है। इस यात्रा से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होते हैं। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। इसी के चलते जनहित में यात्रा को जारी रखने का फैसला लिया गया है। जो आपत्तियां देव सभाओं की थीं, उन्हें भी दूर करने के लिए एसओपी बनाई गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed