सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Pre paid taxis to be introduced in Himachal, arbitrary fares to be banned

Himachal News: हिमाचल में शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी, मनमाने किराये पर लगेगी रोक

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा और पारदर्शी किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।

Himachal: Pre paid taxis to be introduced in Himachal, arbitrary fares to be banned
टैक्सी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा और पारदर्शी किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था का पहला चरण राजधानी शिमला के आईएसबीटी से लागू होगा। इसके बाद इसे प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। योजना के तहत टैक्सी सेवाएं प्री-पेड काउंटर के माध्यम से संचालित होंगी, जहां यात्रियों को तय दरों पर रसीद जारी की जाएगी। इससे मनमाने किराये की शिकायतों पर रोक लगेगी और यात्रियों को सुरक्षित व विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी।

Trending Videos

सबसे अहम पहलू यह है कि प्रत्येक टैक्सी चालक का पुलिस की ओर से सत्यापन किया जाएगा। ड्राइवरों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परमिट की पुलिस जांच करेगी। सत्यापन के बाद ही उन्हें प्री-पेड सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक चालक का पूरा रिकॉर्ड पुलिस विभाग के पास सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा। आने वाले समय में यह व्यवस्था प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed