{"_id":"6197cf2213fe7f731d0e8d4e","slug":"himachal-news-doctors-will-take-information-about-vaccine-from-patients-during-treatment-in-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग: ओपीडी में इलाज से पहले चिकित्सक लेंगे मरीजों से वैक्सीन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग: ओपीडी में इलाज से पहले चिकित्सक लेंगे मरीजों से वैक्सीन की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल में 57,67,715 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है। जबकि 44,33,728 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 82 फीसदी लोगों को दूसरा टीका लगा है। डेढ़ सप्ताह के भीतर 18 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी है।
डॉक्टर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों की ओपीडी में इलाज कराने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की जानकारी देना अनिवार्य किया है। जिस व्यक्ति ने वैक्सीन की डोज नहीं लगाई होगी, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाने भेजा जाएगा। इसके अलावा मरीजों से उनके घर के सदस्यों को वैक्सीन लगाए जाने की भी जानकारी ली जाएगी। सरकार ने 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके चलते सभी के लिए टीका लगाना अनिवार्य किया है।
Trending Videos
हिमाचल में 57,67,715 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है। जबकि 44,33,728 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 82 फीसदी लोगों को दूसरा टीका लगा है। डेढ़ सप्ताह के भीतर 18 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि हिमाचल के सभी विभागों से वैक्सीन लगाने वालों और न लगाने वालों की सूची मांगी है। यह सूची एक सप्ताह के भीतर देने को कहा गया है। इसके अलावा निजी संस्थानों को भी इस बारे पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो होल्डरों से भी इसकी जानकारी मांगी गई है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी में आने वाले मरीजों से पहले वैक्सीन की जानकारी प्राप्त कर लें।
सोमवार से घर घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी
सोमवार से बुजुर्गों को घर-घर जानकारी वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग जो अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीन लगाने नहीं आ सकते हैं वह उसकी सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दे सकते हैं। ताकि बुजुर्गों को घर जाकर टीका लगाया जा सके।