सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fought election on fake SC certificate, served as panchayat Pradhan for five years, now arrested

Chamba: फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर लड़ा चुनाव, पांच साल रहा पंचायत प्रधान, अब गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

चंबा में एक व्यक्ति ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ा और पांच साल तक प्रधान रहा। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Fought election on fake SC certificate, served as panchayat Pradhan for five years, now arrested
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक व्यक्ति ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ा और पांच साल तक प्रधान रहा। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला उपमंडल चुराह के तहत पंचायत गुवाड़ी का है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगत राम निवासी गांव बाड़ी, खुशनगरी चुराह की शिकायत पर थाना तीसा में 28 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जन्म सिंह (39) निवासी गांव डडवाड़ी, खुशनगरी ने कथित रूप से अवैध तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।

Trending Videos

इसी प्रमाण पत्र के आधार पर वह पंचायत गुवाड़ी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर पांच वर्षों तक पदासीन रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने सरकार को गुमराह करते हुए पद और अधिकारों का दुरुपयोग किया। मामले में नायब तहसीलदार सलूणी की ओर से संबंधित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किया जा चुका है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की। पर्याप्त आधार मिलने पर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस शनिवार को आरोपी को डलहौजी न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed