सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women commit suicide at una

परिवार को घर में बंद कर महिला ने लगाया फंदा

Updated Sat, 31 Jan 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
women commit suicide at una
विज्ञापन

घर में मौजूद सभी लोग सो रहे थे। वह देर रात उठी और घर को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। पुलिस ने महिला के घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मलाहत में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी रमेश कुमार के रूप में की गई है। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने अपनी मौत की जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात लगाया फंदा

women commit suicide at una

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मोहिनी और उसके परिजन खाना खाने के बाद सो गए। लेकिन सबके सो जाने के बाद मोहिनी उठी और कमरे में सोए अपने परिजनों को बंद कर दिया। इसके बाद उसने घर के बाहर लगे एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार सुबह जब मृतका के पति ने उसे कमरे में न पाया और उसे खोजने के लिए बाहर निकलने का प्रयास किया तो कमरे को बाहर से बंद पाया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कमरे को खोला और उन्हें बाहर निकाला।

वहीं, घर के पास ही पेड़ पर मोहिनी का शव लटकता देख परिजन और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिस पर एसएचओ सदर शेर सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लिया। मृतका अपने पीछे पति के अलावा 12 साल के पुत्र और 10 साल की पुत्री को छोड़ गई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed