Kotputli-Behror: दिनदहाड़े बाइक पार: कैमरे में कैद हुई शातिर चोर की 'चालाकी', व्यापारियों में भारी आक्रोश
टपूतली-बहरोड़ जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत नीमराना थाना पुलिस ने 83.05 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप और नकली इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावटा कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे के व्यस्त माने जाने वाले कन्हैया टावर क्षेत्र में एक अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार बनेठी निवासी लोकेश कुमावत पुत्र बुद्धराम कुमावत पावटा कस्बे में गारमेंट्स की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक कन्हैया टावर के पास खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और बाइक के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दिया।
पहले तोड़ा लॉक, फिर दोबारा लौटकर ले गया बाइक
बताया जा रहा है कि चोर ने पहले बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ देर के लिए वहां से हट गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। इसके बाद वह दोबारा मौके पर लौटा और आराम से बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक की हर गतिविधि साफ दिखाई दे रही है। घटना सामने आने के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
व्यापारियों ने उठाए पुलिस व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र से बाइक चोरी हो जाना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस निगरानी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने बाजार और मुख्य चौक-चौराहों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित लोकेश कुमावत ने प्रागपुरा थाना पुलिस को घटना की सूचना देकर मामला दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: जासूसी मामले में आरोपी झाबरा राम को मिली जमानत, गिरफ्तारी प्रक्रिया में कानूनी चूक पर सख्त टिप्पणी
कानून व्यवस्था को लेकर फिर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कस्बे में एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक बाइक का लॉक तोड़ते और बाद में बाइक लेकर फरार होते साफ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।