{"_id":"699ee1ec9f20ef5e580c8773","slug":"rajasthan-assembly-uproar-during-zero-hour-minister-dilawar-calls-congress-foreign-babool-in-house-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: शून्यकाल के दौरान सदन में हंगामा, शिक्षा मंत्री दिलावर ने कांग्रेस को बताया विदेशी बबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: शून्यकाल के दौरान सदन में हंगामा, शिक्षा मंत्री दिलावर ने कांग्रेस को बताया विदेशी बबूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
विलायती बबूल को पर्यावरण के लिए हानिकारक बताते हुए सरकार ने इसके उन्मूलन पर योजना बनाने की बात कही। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा- इसे कांग्रेस लाई थी, हम कांग्रेसी बबूल राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देंगे।
पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विलायती बबूल की समस्या का मामला उठा। बीजेपी विधायक लादूलाल पितलिया ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा कि विलायती बबूल से जमीन खराब हो रही है, इस पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएं।
Trending Videos
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने इसके जवाब में कहा कि विलायती बबूल से आसपास की सारी जमीन जहरीली हो गई है। यह रोज 30 लीटर पानी रोज सोखता है, इसके कारण से वॉटर लेवल निरंतर नीचे जा रहा है। इसकी वजह से राजस्थान में 500 वनस्पतियां विलुप्त हो गई हैं। यह बहुत ही खतरनाक और सबके लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से परिवहन व्यवस्था चरमराई, बेनतीजा रही वार्ता, लाखों यात्री बेहाल
लोग इसे कांग्रेसी बबूल भी कहते हैं क्योंकि यह कांग्रेस के द्वारा लाया गया था। अब राजस्थान सरकार इस पर विचार कर रही है कि इस बबूल को समूल नष्ट कैसे किया जाए? पंचायत राज विभाग इस बारे में योजना बना रहा है कि इसे समूल नष्ट किया जाए। सरकार कांग्रेसी बबूलों को किसी कीमत पर राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देगी।
दिलावर ने कहा कि 1960 के दशक में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से इसके बीज बरसाए थे, इस कारण ये हर जगह उग गए हैं। इसकी जड़ें 10 मीटर गहरी होती हैं एक बार काट भी दो और तो यह वापस उग जाता है। राजस्थान भर की चारागाह जमीन पर इसका कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन