सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Woman gives birth outside Bhadla PHC as doctors and staff found absent

Bikaner News: जिम्मेदार कौन? पीएचसी में स्टाफ नदारद, प्रसूता ने अस्पताल परिसर के बाहर दिया बच्चे को जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भादला गांव की पीएचसी में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा, क्योंकि उस समय अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं थे। 
 

Bikaner News: Woman gives birth outside Bhadla PHC as doctors and staff found absent
प्रसूता ने अस्पताल के बाहद दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नोखा क्षेत्र में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। भादला गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को अस्पताल परिसर के बाहर खुले में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार शोभाना गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे भादला पीएचसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं थे। काफी इंतजार के बावजूद कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिलने पर महिला को अस्पताल परिसर के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि महिला और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं लेकिन इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं और स्टाफ की अनुपस्थिति आम बात बन गई है।

ये भी पढ़ें: Tonk News: मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, देर रात दो समुदाय आमने-सामने, पत्थरबाजी और मारपीट में पांच घायल

घटना से नाराज ग्रामीण अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और जिम्मेदार चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

गौरतलब है कि यह घटना उस जिले में हुई है, जिसे प्रदेश के चिकित्सा मंत्री का प्रभार क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंत्री के प्रभार वाले जिले में ही हालात ऐसे हैं तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed