{"_id":"69a907b550a99cfd2800ccca","slug":"youtuber-salim-vastavik-attack-new-video-in-ghaziabad-brutality-captured-on-video-2026-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो', बचने के लिए छटपटाता रहा सलीम वास्तिक; Video में कैद हुई हमलावरों की क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो', बचने के लिए छटपटाता रहा सलीम वास्तिक; Video में कैद हुई हमलावरों की क्रूरता
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:24 AM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में नया वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों हत्यारे सलीम का गला रेतते हैं फिर एक हमलावर उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता है।
गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और हिंसक घटना सामने आई है, जहां यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे दो हमलावर हेलमेट पहने हुए सलीम के कार्यालय में घुसते हैं और उन पर धारदार हथियार से लगातार वार करते हैं।
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों हत्यारे सलीम का गला रेतते हैं फिर एक हमलावर उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता है। एक हत्यारा लगातार कहता रहा कि मारो, अरे कोई नहीं मारो @#% को। वीडियो इतना हिंसक है कि अमर उजाला आपको दिखा भी नहीं सकता है। हालांकि हम आपको सीसीटीवी फुटेज से लिए गए कुछ स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
घटना 27 फरवरी की सुबह की नमाज के कुछ समय बाद लोनी के अली गार्डन स्थित सलीम वास्तिक के दफ्तर में हुई। फुटेज के अनुसार, सलीम अपने कार्यालय में सोफे पर लेटे हुए थे। तभी दो व्यक्ति हेलमेट पहनकर वहां आए। सलीम उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वे कोई जवाब नहीं देते। इसके बाद कहते हैं कि उन्हें बात करनी है और अंदर आ जाते हैं। सलीम भी उठकर उन्हें बैठने का इशारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हमले के बाद छटपटाता रहा सलीम, हत्यारों से बचने के लिए करता रहा संघर्ष
इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ जाती है जब एक हमलावर अपनी जेब से एक धारदार हथियार निकालता है। दूसरा हमलावर तुरंत सलीम के हाथ पकड़ लेता है, और इससे पहले कि सलीम कुछ समझ पाते, हमलावर गले पर धारदार हथियार से लगातार वार करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान सलीम छटपटाते हुए चीखते रहते हैं, लेकिन हमलावर रुकते नहीं हैं।
4 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सलीम लगातार ओए,ओए, ओए चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों को रहम न आया। हमलावर धारदार हथियार से लगातार सलीम के गले पर वार करते रहे। कुछ देर में सलीम की आवाज निकलना बंद हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद, एक हमलावर ने सलीम को पकड़ा, तो दूसरने पास रखी किसी नुकीली और भारी वस्तु से सलीम के पेट और पीठ पर लगातार वार किया। हमलावर लगातार "मारो, अरे कोई नहीं मारो @#% को" कहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।