{"_id":"ebde9b6c-b3c7-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-has-given-martyr-status-to-sarabjit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत पंचतत्व में विलीन, बहन ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत पंचतत्व में विलीन, बहन ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में शहीद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के शव को बहन दलबीर कौर ने मुखाग्नि दी है। उनकी चिता पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी लकड़ियां रखी है।
Trending Videos
अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस और अकाली दल के कई प्रमुख नेता भी वहां मौजूद हैं।
अंतिम संस्कार से पूर्व पंजाब सरकार की ओर से सरबजीत को राजकीय सम्मान दिया गया है। पंजाब पुलिस की ओर से सरबजीत को तोपों को सलामी दी गई है।
तोपों की सलामी के बीच वहां मौजूद आम लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
इससे पहले आज पंजाब सरकार ने औपचारिक रूप से सरबजीत सिंह को शहीद का दर्जा दिया।
सरबजीत की बुधवार देर रात लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को कल शाम को इंडियन एयरलांइस से भारत लाया गया था।