PM Vishwakarma Yojana: शायद आप कई तरह की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हों? दरअसल, देश में अनेकों योजनाएं चल रही हैं। जहां कोई सामान, सब्सिडी या फिर आर्थिक लाभ दिए जा रहे हैं। इनमें से किसी योजना को राज्य सरकारें चला रही हैं, तो किसी योजना को केंद्र सरकार। इसी क्रम में एक योजना है, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को मुख्य तौर पर 18 पारंपरिक व्यापारों से जोड़ा गया है, ताकि इनसे जुड़े लोगों को लाभ मिल सके। वहीं, इस योजना में कई तरह के लाभ दिए जाते हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं...
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में रोजाना 500 रुपये के अलावा भी मिलते हैं कई लाभ, यहां देखें पूरी लिस्ट
क्या आप पात्र हैं?
अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिले, तो इससे पहले आपको ये जानना होगा कि क्या आप योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं। नीचे दी गई सूची में अगर आप हैं, तो आप पात्र माने जाते हैं...
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं आदि।
बस ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है।
ये लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को:-
- लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए उन्हें रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है। साथ ही इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
- लाभार्थी टूलिकट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- पहले एक लाख और फिर इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा और वो भी बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है।