सब्सक्राइब करें

Credit Card: क्या क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर हो सकती है जेल? जान लें नियम, बैंक वाले नहीं कर पाएंगे परेशान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:33 AM IST
सार

Credit Card Ka Bill Na Pay Karen Par Kya Jail Ho Sakti Hai: जहां पहले लोग अपने पास मौजूद पैसों के हिसाब से खर्च करते थे, तो वहीं अब एक बड़ा तबका (नौकरीपेशा) क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी काफी करता है।

विज्ञापन
Can you go to jail for not paying my credit card bill na bharane par kya jail ho sakti hai
क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala

Credit Card Rules: देखा जाए तो आजकल लोग बड़ी ही तेजी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग शॉपिंग, बिल भरना, पेट्रोल भरवाने जैसे कई अन्य काम क्रेडिट कार्ड से ही कर लेते हैं। यही नहीं, मोबाइल और बाकी चीजें भी लोग क्रेडिट कार्ड से ही खरीद रहे हैं।



क्रेडिट कार्ड से इस्तेमाल हुई राशि को लोग या तो हर महीने आने वाले बिल के रूप में भरते हैं या फिर ईएमआई बनवा लेते हैं। इससे लोगों को ऊपर वित्तीय दबाव नहीं आता, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भर पाते और फिर बैंक उनके बिल पर कई चार्ज लगा देता है। ऐसे में क्या अगर क्रेडिट कार्ड का बिल न भर जाए तो क्या कार्डधारक को जेल हो सकती है? चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। क्रेडिट कार्डधारक आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can you go to jail for not paying my credit card bill na bharane par kya jail ho sakti hai
क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्रेडिट कार्ड का बिल भरने पर बैंक पहले क्या करता है?

  • सबसे पहले बैंक न भरे हुए बिल पर चार्ज लगाता है
  • फिर आपको बैंक मैसेज या कॉल करके बिल भरने को कहता है
  • अगर आप बिल नहीं भरते हैं तो बैंक आपके मामले को रिकवरी एजेंट को भेज देता है
  • फिर ये रिकवरी एजेंट क्रेडिट कार्डधारक से संपर्क करते हैं। कई मामलों में ये भी देखा गया है कि ये रिकवरी एजेंट लोगों के घर पहुंच जाते हैं या ग्राहक को धमकाते हैं, जो पूरी तरह से गलत है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can you go to jail for not paying my credit card bill na bharane par kya jail ho sakti hai
क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या नहीं भरा क्रेडिट कार्ड का बिल, तो होगी जेल?

  • सबसे पहले ये समझें कि क्रेडिट कार्ड के बिल से जुड़ा मामला सिविल होता है न कि कोई अपराथी गतिविधि का
  • इसलिए क्रेडिट कार्ड के बिल वाले मामले में सीधे जेल कभी नहीं होती है
Can you go to jail for not paying my credit card bill na bharane par kya jail ho sakti hai
क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या होता है? - फोटो : Freepik

क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर किस स्थिति में जेल हो सकती है?

  • क्रेडिट कार्डधारक को जेल होने की संभावना तब बन सकती है जब जानबूझकर फेक डॉक्यूमेंट देकर क्रेडिट कार्ड बनाया गाय हो या कार्ड लेने के समय भुगतान का कोई इरादा न रहा हो
  • ऐसे मामले कोर्ट में आपराधिक केस के रूप में दर्ज हो सकते हैं। हालांकि, देरी से की गई पेमेंट या डिफॉल्ट पर ये नियम लागू नहीं होता
विज्ञापन
Can you go to jail for not paying my credit card bill na bharane par kya jail ho sakti hai
क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर आपको क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • अगर क्रेडिट कार्ड का बिल लंबे समय तक न भरा जाए, तो आपका क्रेडिट कार्ड तेजी से गिरता है जिससे आप भविष्य में लोन नहीं ले पाते या खासी दिक्कतें आती हैं
  • क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि पर तेजी से लेट फीस और ब्याज जुड़ता है जिससे हजारों रुपये की राशि लाखों में पहुंच सकती है
  • बैंक वाले या रिकवरी वाले आपको कॉल करके, घर पर एजेंट भेजकर आदि तरीकों से परेशान करते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed