सब्सक्राइब करें

RailMadad App: आपकी कंफर्म सीट पर किसी और ने कर रखा है कब्जा? इन तरीकों से करें शिकायत, तुरंत पहुंचेगी मदद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 08:47 PM IST

Train Seat Complaint Through Railmadad App: ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आपकी कंफर्म सीट या बर्थ पर कोई दूसरा यात्री कब्जा कर लेता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरीकों से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देता है। शिकायत करते ही आपकी सीट को खाली करा दिया जाएगा। इस लेख की मदद से जानिए शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका।

विज्ञापन
Train Seat Occupied by Someone Else? Here's How to Reclaim Your Confirmed Berth Using Phone
फोन से खाली कराएं अपनी कंफर्म सीट - फोटो : एआई

ट्रेन सफर के दौरान अगर कोई आपकी कंफर्म सीट पर बैठ जाए और हटने से मना कर दे, तो यह बेहद परेशानी वाला पल होता है। खासकर तब, जब ट्रेन में भारी भीड़ हो और TTE भी आस-पास न दिखे।



लेकिन अब आपको किसी से बहस करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन का स्मार्ट इस्तेमाल करके कुछ ही मिनटों में अपनी सीट खाली करवा सकते हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों को SMS, कॉल और एप के जरिए यह डिजिटल सुविधा देता है। आइए जानते हैं ये 3 आसान तरीके:

Train Seat Occupied by Someone Else? Here's How to Reclaim Your Confirmed Berth Using Phone
फोन से खाली कराएं अपनी कंफर्म सीट - फोटो : एआई

1. RailMadad एप का इस्तेमाल करें

  • अगर आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो रेलवे का रेलमदद (RailMadad) एप सबसे असरदार विकल्प है।
  • अपने फोन में एप खोलें और होम स्क्रीन पर Train Complaint के विकल्प पर टैप करें।
  • अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें।
  • अब शिकायत के प्रकार (Type) में In-Coach Complaints (कोच के अंदर की परेशानी) को चुनें।
  • इसके बाद सब-कैटेगरी में Seat Occupied by unauthorized person (अनाधिकृत व्यक्ति के जरिए सीट पर कब्जा) के विकल्प को चुनें।
  • नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी परेशानी साफ शब्दों में लिखें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
Train Seat Occupied by Someone Else? Here's How to Reclaim Your Confirmed Berth Using Phone
फोन से खाली कराएं अपनी कंफर्म सीट - फोटो : एआई

2. बिना इंटरनेट के SMS वाला तरीका

  • अगर आपके फोन में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो भी आप सिर्फ एक SMS के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
  • अपने फोन के मैसेज एप में जाएं।
  • मैसेज टाइप करें: COMPLAINT <अपना 10 अंकों का PNR नंबर> <अपनी परेशानी>
  • उदाहरण: COMPLAINT 1234567890 My confirm seat number 24 on coach S3 is occupied by someone else.
  • इस मैसेज को 139 नंबर पर भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Seat Occupied by Someone Else? Here's How to Reclaim Your Confirmed Berth Using Phone
फोन से खाली कराएं अपनी कंफर्म सीट - फोटो : एआई

3. 139 पर कॉल करके

अगर आप टाइप करने से बचना चाहते हैं, तो रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर सीधी बात कर सकते हैं।

  • अपने फोन से 139 नंबर पर कॉल करें।
  • कस्टमर केयर अधिकारी को अपना PNR नंबर, ट्रेन नंबर और कोच/सीट की सही जानकारी दें।
  • अपनी शिकायत दर्ज कराएं। (कॉल करने से पहले अपनी टिकट की डिटेल्स साथ रखें ताकि समय बचे)।
विज्ञापन
Train Seat Occupied by Someone Else? Here's How to Reclaim Your Confirmed Berth Using Phone
फोन से खाली कराएं अपनी कंफर्म सीट - फोटो : एआई

शिकायत करने के बाद क्या एक्शन होगा?

  • शिकायत सबमिट होते ही आपके फोन पर एक कम्प्लेंट नंबर (रिफरेंस नंबर) आ जाएगा।
  • आपकी शिकायत तुरंत डिजिटल रूप से उस ट्रेन में मौजूद TTE के टैबलेट पर पहुंच जाएगी।
  • अगर मामला ज्यादा गंभीर है, तो अगले स्टेशन की RPF या GRP (रेलवे पुलिस) को भी अलर्ट कर दिया जाता है।
  • कुछ ही देर में TTE या सुरक्षाकर्मी आपकी सीट पर पहुंचेंगे और कब्जा करने वाले को हटाकर आपको आपकी सीट सौंप देंगे।
  • आखिर में रेलवे आपसे फीडबैक लेगा और आपकी संतुष्टि के बाद ही शिकायत को बंद किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed