सब्सक्राइब करें

AC Tips: क्या आपका एसी जरूरत से ज्यादा बिजली खा रहा है? जानें कैसे यह सेटिंग हर महीने बचा सकती है हजारों रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 18 Jun 2026 08:01 AM IST

AC Electricity Saving Tips: क्या जून के गर्मी में एसी हमेशा फुल पावर चलाने पर ही कूलिंग मिलती है। अगर आपके घर में भी इनवर्टर एसी है, तो एक खास मोड बिजली की खपत काफी कम कर सकता है। जानिए कैसे सिर्फ एक सेटिंग बदलकर आप हर महीने अच्छा-खासा बिल बचा सकते हैं।
 

विज्ञापन
This One Inverter AC Setting Cut Your Electricity Bill Significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Inverter AC Power Mode: गर्मी के मौसम में राहत देने वाली एसी, बिजली का बिल आने पर हालत बिगाड़ देती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि AC को हमेशा फुल क्षमता पर चलाना सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह जरूरी नहीं कि सबसे ज्यादा किफायती तरीका भी हो। खासकर इनवर्टर AC में मौजूद एक फीचर बिजली की खपत को काफी कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर 60% क्षमता मोड कैसे काम करता है और इससे कितनी बचत हो सकती है।
This One Inverter AC Setting Cut Your Electricity Bill Significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या हर AC में मिलता है यह फीचर?
  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह सुविधा सभी एयर कंडीशनर में उपलब्ध नहीं होती। यह फीचर केवल कन्वर्टिबल या फ्लेक्सिबल मोड वाले इनवर्टर एसी में दिया जाता है।
  • पारंपरिक फिक्स्ड-स्पीड एसी में इस तरह की क्षमता नियंत्रित करने का विकल्प नहीं मिलता।
  • इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों और मॉडलों में न्यूनतम क्षमता भी अलग हो सकती है। कुछ एसी 60% क्षमता तक जाते हैं, जबकि कुछ 75% या 80% से नीचे नहीं जाते।
This One Inverter AC Setting Cut Your Electricity Bill Significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
60% मोड में एसी कैसे करता है काम?
एयर कंडीशनर में सबसे ज्यादा बिजली कंप्रेसर इस्तेमाल करता है। जब AC फुल क्षमता पर चलता है तो कंप्रेसर ज्यादा RPM पर काम करता है और अधिक करंट खींचता है। लेकिन 60% मोड पर कंप्रेसर की स्पीड सीमित हो जाती है। रेफ्रिजरेंट धीरे-धीरे सर्कुलेट होता है। हीट एक्सचेंज ज्यादा कुशलता से होता है।
बिजली की खपत कम होती है और लंबे समय तक स्थिर कूलिंग भी मिलती है। यही वजह है कि कम स्पीड पर चलने वाला इनवर्टर एसी प्रति यूनिट बिजली में बेहतर कूलिंग देने में सक्षम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
This One Inverter AC Setting Cut Your Electricity Bill Significantly
एसी ब्लास्ट होने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
टेबल के माध्यम से समझें महीने भर के खर्च का पूरा कैलकुलेशन:
मान लीजिए आप रोजाना 8 घंटे एसी चलाते हैं और बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो मोड्स के हिसाब से आपका खर्च कुछ ऐसा होगा:
 
एसी की क्षमता बिजली खपत रोज का खर्च महीने का खर्च (30 दिन) हर महीने होने वाली बचत
100% क्षमता 12 यूनिट ₹96 ₹2,880 (बेस प्राइस)
80% क्षमता 9.3 यूनिट ₹75 ₹2,304 ₹576 की बचत
75% क्षमता 9 यूनिट ₹72 ₹2,160 ₹720 की बचत
60% क्षमता 7.2 यूनिट ₹57.60 ₹1,728 ₹1,152 की बंपर बचत

 
विज्ञापन
This One Inverter AC Setting Cut Your Electricity Bill Significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
यूज करने का सही तरीका
अगर आपका कमरा बहुत ज्यादा गर्म है या आप दोपहर के वक्त बाहर से आए हैं, तो सीधे 60% मोड चालू करने की गलती न करें। चूंकि इस मोड में कंप्रेसर धीरे चलता है, इसलिए गर्म कमरे को ठंडा करने में यह बहुत ज्यादा समय ले लेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed