{"_id":"6a344d6bb868b870e1088d6f","slug":"6-hidden-earphone-features-you-probably-didn-t-know-about-from-live-translation-to-camera-control-2026-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips & Tricks: सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने आपके Earbuds, इससे कर सकते हैं 6 ऐसे काम जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips & Tricks: सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने आपके Earbuds, इससे कर सकते हैं 6 ऐसे काम जानकर रह जाएंगे हैरान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
Published by: Suyash Pandey
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:32 AM IST
Earbud Hidden Features: क्या आप भी अपने ईयरफोन का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने या फिल्में देखने के लिए करते हैं? अगर हां, तो इस लेख में जानिए 6 ऐसे कमाल के ईयरबड्स हैक्स, जो आपके ईयरबड्स को कैमरा रिमोट, लाइव ट्रांसलेटर, हेल्थ ट्रैकर और सीक्रेट माइक में बदल देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप भी अपने ईयरफोन या ईयरबड्स का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक सुनने या फिल्में देखने के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप इसके कई स्मार्ट फीचर्स मिस कर रहे हैं। आज की एडवांस टेक्नोलॉजी के दौर में आपके ईयरबड्स केवल ऑडियो सुनने तक सीमित नहीं हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे शानदार ईयरफोन हैक्स, जिन्हें जानकर आप अपने ईयरबड्स का और भी क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे
2 of 7
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
- फोटो : एआई
1. फोन का कैमरा करें कंट्रोल
कई बार हमें दूर से फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करना होता है और मदद के लिए कोई नहीं होता। ऐसे में आपका ईयरफोन एक कैमरा शटर बटन की तरह काम कर सकता है।
कैसे करें: कई ईयरबड्स में यह फीचर पहले से होता है। अगर नहीं है, तो आप प्ले स्टोर से कोई कैमरा शटर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद बस अपने ईयरफोन का प्ले-पॉज बटन दबाएं और दूर से ही फोटो क्लिक करें या वीडियो रिकॉर्ड करें।
3 of 7
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
- फोटो : एआई
2. माइक की तरह करें इस्तेमाल
अगर आप वीडियो बनाते हैं और एक अच्छे माइक की तलाश में हैं, तो आपका ईयरफोन यह कमी पूरी कर सकता है।
कैसे करें: आप अपने वायरलेस ईयरबड या वायर वाले ईयरफोन को अपने कॉलर पर फंसा सकते हैं या किसी स्टिक पर लगाकर 'हैंड-हेल्ड माइक' की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग को काफी साफ बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
- फोटो : एआई
3. सीक्रेट डिवाइस की तरह सुनें बातें
क्या आप जानते हैं कि आप अपने फोन को किसी कमरे में छोड़कर, दूर बैठे वहां की बातें अपने ईयरफोन पर सुन सकते हैं? यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में काम करता है।
आईफोन यूजर्स के लिए: Settings > Control Center में जाएं और Hearing फीचर को जोड़ लें। इसके बाद कंट्रोल सेंटर से Live Listen को ऑन कर दें।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए: Settings > Accessibility में जाएं और Sound Amplifier या Hearing Enhancements फीचर को ऑन कर लें।
विज्ञापन
5 of 7
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
- फोटो : एआई
4. ANC के साथ काम पर बढ़ाएं फोकस
आजकल बजट ईयरबड्स में भी ANC (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन) का फीचर मिलने लगा है।
कैसे करें: अगर आपके आसपास बहुत शोर है और आपको पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए शांति चाहिए, तो बस ईयरबड्स का ANC मोड ऑन करके उन्हें कानों में लगा लें। इसके लिए गाने चलाना जरूरी नहीं है। यह बाहरी शोर को ब्लॉक कर देगा और आप आसानी से फोकस कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।