सब्सक्राइब करें

सरकार के फैसले से चीन को बड़ा झटका, गेमिंग से लेकर फोटो एडिटिंग एप तक पर बैन

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
59 Chinese Mobile Apps banned in India from News app to photo editing and tiktok, details here
China App Ban In India - फोटो : amar ujala

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चाइनीज मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिक-टॉक, बायडू मैप, यूसी ब्राउजर और क्लब फैक्ट्री जैसे एप शामिल हैं। सरकार ने जिन 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें न्यूज से लेकर फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया से लेकर शॉर्ट वीडियो तक के एप्स शामिल हैं। आइए इन मोबाइल एप के बारे में जानते हैं....

Trending Videos
59 Chinese Mobile Apps banned in India from News app to photo editing and tiktok, details here
TikTok (Symbolic)

सरकार ने इन सोशल मीडिया एप पर लगाया बैन

  1. Tiktok - यह एप भारत के लोकप्रिय एप में से एक है। लेकिन इस एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूजर्स को इस एप में वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स अपनी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
  2. Vmate - यूजर्स को इस एप में शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। साथ ही यूजर्स को इसमें वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का विकल्प मिलता है।
  3. Helo - यूजर्स इस एप पर किसी सेलिब्रिटी को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।
  4. Like - यूजर्स इस एप के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का विकल्प मिलता है। 
  5. Bigo Live - यूजर्स इस एप में भी लाइव स्ट्रीम करने के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी फोटो पर स्टिकर्स लगाकर शेयर कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
59 Chinese Mobile Apps banned in India from News app to photo editing and tiktok, details here
Clash of Kings - फोटो : PLAY STORE

इन चीनी मोबाइल गेम पर लगा प्रतिबंध

  1. Clash of Kings- यूजर्स को इस गेम में सेना का निर्माण करने से लेकर महल बनाने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स मल्टी-प्लेयर मोड के जरिए दुनियाभर के प्लेयर्स के साथ गेम खेल पाते हैं।
  2. Hago Play With New Friends- इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को कई सारे गेम मिलते हैं। इसमें शीप फाइट और लूडो जैसे गेम शामिल हैं। यूजर्स को लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स अपने दोस्तों के साथ गेम खेल सकते हैं।
59 Chinese Mobile Apps banned in India from News app to photo editing and tiktok, details here
Cam Scanner - फोटो : PLAY STORE

फाइल शेयरिंग एप 

  1. Xender- यूजर्स को इस एप में म्यूजिक, फोटो, वीडियो और फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। 
  2. Cam Scanner- यूजर्स को इस एप में फाइल ट्रांसफर करने के साथ दस्तावेजों को स्कैन कर सेव करने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
59 Chinese Mobile Apps banned in India from News app to photo editing and tiktok, details here
uc browser

चीनी वेब ब्राउजर 

  1. UC Browser- भारत में यूसी ब्राउजर को जमकर इस्तेमाल किया है। यूजर्स को इस ब्राउजर में स्मॉल विंडो मोड, फास्ट डाउनलोड मोड के साथ एड ब्लॉक की सुविधा मिली है। 
  2. APUS Browser- यूजर्स को इस ब्राउजर में एचडी वीडियो डाउनलोड, डाटा सेविंग मोड और नाइट मोड की सुविधा मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed