सब्सक्राइब करें

जयपुर में दिखा कंगना रनौत का स्टारडम, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में नर्सिंगकर्मियों को किया सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 08:44 PM IST

जयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 200 से अधिक नर्सों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Stardom Shines in Jaipur MP Attends Bharat Bhagya Vidhata Screening Honours Nurses
मंच पर सांसद मौजूद कंगना रनौत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के ईपी मिराज सिनेमाघर में शुक्रवार शाम फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Kangana Ranaut Stardom Shines in Jaipur MP Attends Bharat Bhagya Vidhata Screening Honours Nurses
सांसद मंजू शर्मा के साथ पहुंची कंगना रनौत
कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत का व्यक्तित्व और आत्मविश्वास आकर्षण का केंद्र रहा। सिनेमाघर पहुंचने पर वे जयपुर सांसद मंजू शर्मा के साथ हॉल में दाखिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ चल रही सांसद मंजू शर्मा का विशेष ध्यान रखा, जिसकी भी चर्चा होती रही।
Kangana Ranaut Stardom Shines in Jaipur MP Attends Bharat Bhagya Vidhata Screening Honours Nurses
नर्सिंग समुदाय के सम्मान पर रहा विशेष फोकस
फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक नर्सों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में नर्सिंग समुदाय से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया गया। मंच से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों और नर्सिंग पेशे के महत्व को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Stardom Shines in Jaipur MP Attends Bharat Bhagya Vidhata Screening Honours Nurses
कंगना बोलीं- अनसुने नायकों की कहानी है फिल्म
कंगना रनौत ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ उन लोगों की कहानी है, जो बिना किसी पहचान या चर्चा के समाज और देश की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऐसे लोगों के समर्पण, संघर्ष और योगदान को सामने लाने का प्रयास है।
विज्ञापन
Kangana Ranaut Stardom Shines in Jaipur MP Attends Bharat Bhagya Vidhata Screening Honours Nurses
मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और सेवा भाव को सम्मान दिलाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed