सब्सक्राइब करें

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी: बेहिसाब चढ़ावा, असीमित गबन, भाग रहे जिम्मेदार; अब 200 करोड़ के घपले की चर्चा

सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 16 Jun 2026 10:07 AM IST

राम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। इसकी कई वजहें हैं। दरअसल, चढ़ावे का हिसाब लगाने के लिए ही गिनती की जाती थी। मतलब उसके पहले ये राशि बेहिसाब होती थी। उसी दौरान उसमें से रकम पार की जाती थी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Several office-bearers of the Shri Ram Mandir Trust are under scrutiny
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में हेरफेर व गबन के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं। कई पर सीधे आरोप हैं तो कइयों की लापरवाही उजागर हुई है। जिनकी नाक के नीचे ये सब हुआ और उनको भनक तक नहीं लगी। अब सवाल है कि ट्रस्ट में इनके रहते हुए क्या निष्पक्ष जांच मुमकिन है। क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारी पॉवरफुल और ऊंची पहुंच वाले भी हैं।


ट्रस्ट में कई बड़े पदाधिकारी हैं, जिनकी जिम्मेदारी मंदिर की व्यवस्थाओं से लेकर चढ़ावे की राशि की गिनती कराने तक रहती है। इसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। इसके बावजूद चढ़ावे की रकम का गबन होना कई सवाल खड़े कर रहा है। जिम्मेदार भी सवालों के घेरे में हैं। ये सभी जिम्मेदार घटना के उजागर होने के बाद से खामोश हैं। एक भी पदाधिकारी की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

Ayodhya Ram Mandir Donation scam Several office-bearers of the Shri Ram Mandir Trust are under scrutiny
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अब सवाल है कि जिन पर सवाल हैं, क्या उनके रहते एसआईटी निष्पक्षता से जांच कर पाएगी। क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सवाल-जवाब करना इतना आसान नहीं होगा। वहीं जिन लोगों पर सीधे आरोप हैं, वे भी कहीं न कहीं किसी पदाधिकारी या उनके करीबी लोगों से जुड़े हुए हैं। एसआईटी के सामने इस तरह की कई बड़ी चुनौतियां भी हैं।

 
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Several office-bearers of the Shri Ram Mandir Trust are under scrutiny
राम मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर 200 करोड़ रुपये तक की चर्चा
मामले में पांच संदिग्ध पकड़े गए थे। उनकी निशानदेही पर करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। अंदेशा है कि करोड़ों रुपये इधर-उधर खपाए भी गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Several office-bearers of the Shri Ram Mandir Trust are under scrutiny
राम मंदिर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले गबन की गई रकम आठ करोड़ से अधिक बताई जा रही थी। अब तो यह सैकड़ों करोड़ रुपये होने की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर दो सौ करोड़ रुपये तक होने की बात कही जा रही है। हालांकि, आंकड़ों के संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लिहाजा इसकी पुष्टि संभव नहीं है। एसआईटी की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Several office-bearers of the Shri Ram Mandir Trust are under scrutiny
राम मंदिर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेवरात भी बड़ी मात्रा में गायब !
सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे की राशि के साथ चढ़ावे के जेवरात भी गायब किए गए हैं। इसमें करोड़ों का सोना-चांदी शामिल है। यही नहीं, एक चर्चा यह भी है कि दो किलो की सोने की गदा भी गायब है। अब यह बात कितनी सही है, इसका अभी तक पता नहीं है। क्योंकि कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed