Fun Activities For Kids: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन आज के दौर में बचपन अक्सर स्मार्टफोन या टीवी स्क्रीन पर उंगलियां चलाते हुए सिमट जाता है। बाल विकास विशेषज्ञ बताते हैं कि छुट्टियां वह समय होता है, जब बच्चे सबसे ज्यादा सीखते हैं, नई चीजें खोजते हैं और जीवनभर की यादें बनाते हैं। ऐसे में आप थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ मजेदार घरेलू गतिविधियों के जरिए बच्चों की इन छुट्टियों को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं।
Summer Vacation Ideas: महंगे समर कैंप्स भूल जाइए! घर पर इन 5 तरीकों से बच्चों की छुट्टियां बनेंगी यादगार
Summer Vacation Activities: समर वेकेशन में महंगे कैंप्स के बजाय घर पर ही खेल-खेल में बढ़ाएं बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मनिर्भरता और लाइफ स्किल्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टी को मजेदार बनाने के 5 बेस्ट तरीके
कलर एंड क्राफ्ट से बढ़ाएं रचनात्मकता
दोपहर की तपती धूप में भी घर के अंदर मस्ती की कोई कमी नहीं होगी, जब आप बच्चों को रंग, ब्रश, चार्ट पेपर और घर में पड़ी कुछ बेकार चीजों से कुछ नया बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
क्या कर सकते हैं?
इससे बच्चे अपना 'ड्रीम हाउस' बना सकते हैं, पसंदीदा किताबों के लिए रंग-बिरंगे बुकमार्क तैयार कर सकते हैं या पुराने डिब्बों को सजाकर खूबसूरत पेन स्टैंड बना सकते हैं।
लिटिल शेफ
- इस छुट्टी बच्चों को किचन में आत्मनिर्भरता सिखाएं।
- रसोईघर भी बच्चों के लिए सीखने का एक शानदार और व्यावहारिक स्थान हो सकता है।
- बिना आग के तैयार होने वाली चीजें इसमें शामिल करें।
क्या कर सकते हैं?
फ्रूट सलाद काटना, सैंडविच असेंबल करना या नींबू पानी तैयार करना जैसे छोटे-छोटे काम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हैं। जब बच्चा अपने हाथों से कुछ बनाकर परिवार को खिलाता है, तो उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होता है।
ट्रेजर हंट
इससे बच्चे की सोचने की क्षमता बढ़ेगी। घर के अंदर एक जासूस की तरह सोचने का रोमांच बच्चों को बेहद पसंद आता है।
क्या कर सकते हैं?
- आप घर या बगीचे के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे सुराग छिपाकर उन्हें खजाना खोजने की चुनौती दीजिए।
- हर सुराग के साथ बढ़ता उत्साह बच्चों को घंटों व्यस्त रखेगा।
- इससे उनकी प्रॉब्लम-सॉल्विंग (समस्या हल करने की) क्षमता मजबूत होगी।
आउटडोर गेम्स
खेलों के जरिए बच्चों को शारीरिक तौर पर सक्रिय और फिट रखें। शाम के समय जब धूप कम हो जाए, तो बच्चों को बाहर खेलने के लिए जरूर प्रोत्साहित करें।
क्या कर सकते हैं?
साइकिल चलाना, बैडमिंटन, दौड़ लगाना, छुपन-छुपाई या दोस्तों के साथ पार्क में घूमना। यह न केवल शारीरिक रूप से उन्हें फिट रखता है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। सही मायने में बचपन की असली पहचान खुला आसमान और खिलखिलाती हंसी ही तो है।