क्या आपको भी बार-बार सिर में दर्द की समस्या परेशान करती रहती है? इसकी वजह से रोजाना का काम-काज भी प्रभावित हो रहा है? अगर हां तो इसे हल्के में न लें, कई बार ये गंभीर समस्याओं की ओर संकेत भी हो सकता है।
Headache: सिरदर्द ने मुश्किल कर दिया है जीना? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके
बार-बार होने वाला सिरदर्द जीवनशैली, खान-पान, हार्मोनल बदलाव या कुछ चिकित्सीय स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। यदि सिरदर्द लगातार बना रहे या बहुत गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रेस से लेकर नींद की कमी तक हो सकता है कारण
बार-बार सिर में दर्द होने की समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तनाव इसका सबसे आम कारण है।
- मेंटल स्ट्रेस और चिंता मांसपेशियों में खिंचाव पैदा कर सकते हैं, जिससे टेंशन हेडेक होता है। यह सिर के दोनों तरफ दबाव जैसा महसूस हो सकता है।
- इसके अलावा नींद की गुणवत्ता में कमी भी सिरदर्द बढ़ा सकती है। रोजाना 7-9 घंटे की अच्छी नींद महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर आपकी नींद लगातार पूरी नहीं हो रही है तो इसके कारण भी सिरदर्द हो सकता है।
कहीं आपको माइग्रेन तो नहीं?
माइग्रेन के शिकार लोगों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसे डॉक्टर साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर मानते हैं। माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में धड़कन जैसा दर्द, मतली और रोशनी से परेशानी हो सकती है। इसके साथ कुछ लोगों को उल्टी-मितली जैसा भी लगता रहता है।
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, इसलिए समय रहते इसका उपचार किया जाना जरूरी है। कई बार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी माइग्रेन हो सकता है।
बार-बार होता है सिरदर्द तो क्या करें?
सिरदर्द में कई आसान उपायों की मदद से काफी हद तक आराम पाया जा सकता है।
- लंबे समय तक स्क्रीन देखने या नंबर का चश्मा न लगाने से आंखों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। ऐसे में अपना स्क्रीन टाइम कम करें।
- लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का लो हो सकता है, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है। थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाते रहें।
- बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेने से सिरदर्द हो सकता है। कैफीन वाली चीजों का सेवन कम करें।
इन घरेलू उपायों से भी मिलता है आराम
सिरदर्द में आप कुछ उपाय करके भी आराम पा सकते हैं।
- माथे पर ठंडी पट्टी रखने से रक्त वाहिकाओं पर प्रभाव पड़ता है और कई लोगों को दर्द से राहत मिल सकती है।
- अदरक और हर्बल टी भी सिरदर्द कम करती है। अदरक में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। कुछ अध्ययनों में माइग्रेन के लक्षण कम करने में इसे फायदेमंद पाया गया है।
अक्सर सुबह के समय होने वाले तेज सिरदर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ये ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। यदि सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो, बार-बार हो रहा हो या इसके साथ बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।