सब्सक्राइब करें

इस कमांडो से कांपते थे आतंकी: 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, पढ़ें शहीद की शौर्यगाथा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
lance naik mohan nath goswami story who killed 10 terrorists in 11 days in kashmir
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। इस साल अब तक सौ से अधिक आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। आतंकियों के खात्मे की जब बात आती है तो भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के जांबाज कमांडो लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी(शहीद) का नाम सबकी जुबान पर आ जाता है।

लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने साल 2002 में सेना की इलीट पैरा कमांडो को ज्वाइन किया था। अपनी वीरता और साहस के चलते उन्होंने यूनिट के सबसे जांबाज सैनिक में ख्याति हासिल की। अपनी यूनिट के तमाम बड़े अभियानों में हिस्सा लिया और जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी हासिल की।

साल 2015 में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशन में भारत मां के इस लाल ने 11 दिनों में दस आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई थी। वहीं आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान जांबाज कमांडो लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

Trending Videos
lance naik mohan nath goswami story who killed 10 terrorists in 11 days in kashmir
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी की आतंकियों से पहली मुठभेड़ साल 2015 के अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में हंदवाड़ा में हुई। जहां उन्होंने पाकिस्तान मूल के लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lance naik mohan nath goswami story who killed 10 terrorists in 11 days in kashmir
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
इस मुठभेड़ के तीन दिन बाद रफियाबाद में मुठभेड़ हुई। जिसमें उन्होंने एक बार फिर तीन आतंकियों का खात्मा किया।
lance naik mohan nath goswami story who killed 10 terrorists in 11 days in kashmir
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं इस ऑपरेशन में गोस्वामी ने पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के रहने वाले आतंकी सज्जाद अहमद उर्फ अबु उबेदउल्लाह को पकड़ने में कामयाबी भी हासिल की।

विज्ञापन
lance naik mohan nath goswami story who killed 10 terrorists in 11 days in kashmir
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

रफियाबाद मुठभेड़ के बाद कुपवाड़ा के जंगलों में छेड़े गए आतंक विरोधी अभियान में उन्होंने चार दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इसी दौरान वह वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed