{"_id":"611cc01e8ebc3e430f21e771","slug":"painful-story-of-nitish-from-deoria-trapped-in-kabul-at-afghanistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान संकट: फोन पर परिजनों से बात करते समय फफक पड़ा नीतीश, बोला- 'कंपनी में कैद हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान संकट: फोन पर परिजनों से बात करते समय फफक पड़ा नीतीश, बोला- 'कंपनी में कैद हूं'
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
चिंतित है अफगानिस्तान में फंसे नितीश का परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
अफगानिस्तान में तालिबानियों का कब्जा होने पर हालात असामान्य हो गए हैं। इस संकट के दौर में देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के भलुअनी निवासी नीतीश कुमार पुत्र नंदजी गुप्त वहां फंसा हुआ है। फोन पर नितीश ने वहां की खराब होती स्थिति की जानकारी परिजनों को दी है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान में हालात ठीक नहीं हैं। कंपनी में कैद हूं। जानकारी होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos
अफगानिस्तान में फंसे कामगार।
- फोटो : अमर उजाला।
उसने बताया कि नीतीश के अलावा 28 और साथी फंसे हुए हैं। जहां सबकी सांसे अटकी हुई हैं। कंपनी मालिक ने सभी के महत्वपूर्ण कागजात कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद किए हुए है। मां पार्वती देवी, भाई मनीष, रंजीत, सचिन, चंदन, बहन सुलोचना और शालिनी भगवान से नितीश के कुशल से होने और वतन वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में फंसे नीतीश।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते समय फफक पड़ा नितीश
अफगानिस्तान में तालिबानियों का कब्जा होने से वहां की स्थिति बद से बदतर होना बताया जा रहा है। जिससे वहां काम करने गए भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टील कंपनी में एक कमरे में 28 साथियों के साथ बंद नितीश वीडियो काल पर परिजनों से बात करने के दौरान फफक पड़ा। घरवालों से वह हमवतन अपनों के बीच घर बुलाने को कह रहा था। उसका कहना था कि बड़ी मुश्किल से फोन पर बात करने को मिल सका है।

अफगानिस्तान में फंसे नितीश का छोटी भाई।
- फोटो : अमर उजाला।
भाई ने मुख्यमंत्री से नीतीश के स्वदेश वापसी के लिए लगाई गुहार
अफगानिस्तान में फंसे नीतीश कुमार के छोटे भाई चंदन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर गुहार लगाई है। उसने फोन पर अफगानिस्तान के नाजुक हालात और भाई के बारे में अवगत कराते हुए नितीश के स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने की मांग किया है।

अफगानिस्तान में फंसे नितीश का परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
पारिवारिक हालात सुधारने के लिए अफगानिस्तान गया हुआ है नीतीश
नंदजी गुप्त का पुत्र नीतीश परिवार के माली हालत को लेकर अफगानिस्तान गया है। उसे क्या पता था कि 35 दिन में ही अफगानिस्तान देश के हालात असामान्य हो जाएंगे। परिवार बड़ा होने और माली हालत ठीक न होने के कारण नितीश दो साल पूर्व भी अफगानिस्तान गया था। जहां डेढ़ साल रहने के बाद वह गांव आया था। पिछले 14 जुलाई को वह दोबारा काम करने के सिलसिले में अफगानिस्तान गया है।