सब्सक्राइब करें

UPSC Preparation Tips: सिविल सेवा में जाना है तो बिना कोचिंग ऐसे करें तैयारी, पढ़ें जरूरी टिप्स

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
सार

UPSC Preparation Tips: हर छात्र के पास इतने पैसे नहीं होते कि किसी शहर में रहने-खाने के साथ-साथ कोचिंग में भी लाखों रुपये खर्च कर सके। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसकी मदद से छात्र बिना कोचिंग के भी अपनी यूपीएससी की तैयारी को शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Preparation Tips to Become IAS IPS Strategy to Prepare for Better Performance in UPSC Exams in Hindi
UPSC Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala

UPSC Preparation Tips: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC परीक्षा पास करना किसका सपना नहीं होता। बेहतरीन पद, रूतबा, वेतन और समाज के लिए कार्य करने का अवसर। ये सभी एक साथ किसी नौकरी में है तो वह सिविल सेवा में ही है। यही कारण है कि हर साल लाखों की संख्या में युवा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा होते हैं। कोई अपने घर पर तो कोई घर से दूर किसी बड़े शहर में यूपीएससी की तैयारी में अपना पसीना बहा रहा होता है। हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग काफी महंगी हो गई है। हर छात्र के पास इतने पैसे नहीं होते कि किसी शहर में रहने-खाने के साथ-साथ कोचिंग में भी लाखों रुपये खर्च कर सके। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से छात्र बिना कोचिंग के भी अपनी यूपीएससी की तैयारी को शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं-:

Trending Videos
UPSC Preparation Tips to Become IAS IPS Strategy to Prepare for Better Performance in UPSC Exams in Hindi
UPSC Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले छात्र सिलेबस को समझें
यूपीएससी की तैयारी शुरू करने का सबसे पहला कदम है सिलेबस को डाउनलोड कर के इसे समझना। छात्रों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस आसानी से मिल जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझें। इसके बाद ही तैयारी की ओर बढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Preparation Tips to Become IAS IPS Strategy to Prepare for Better Performance in UPSC Exams in Hindi
UPSC Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala
टाईम-टेबल रेडी करें
सिविस सेवा परीक्षा के लिए सबसे अधिक जरूरी है छात्र का डेडिकेशन। यह तैयारी का सबसे अहम हिस्सा है। मन में दृढ़संकल्प हो तो कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं होती। इसलिए सबसे पहले अपनी समय-सारणी (Routine) बनाएं और इसके अनुसार पढ़ाई शुरू करें। फोन और सोशल मीडिया जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें।
UPSC Preparation Tips to Become IAS IPS Strategy to Prepare for Better Performance in UPSC Exams in Hindi
UPSC Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala
न्यूज पेपर पढ़ना है जरूरी
यूपीएससी की परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स काफी जरूरी सेक्शन है। हर साल इस सेक्शन से कई प्रश्न पूछे ही जाते हैं।  करेंट अफेयर्स को जानने के लिए न्यूज-पेपर एक अहम साधन है। इसे नियमित तौर पर पढ़ने की आदत डाल लें। इससे  करेंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ बनेगी। 
विज्ञापन
UPSC Preparation Tips to Become IAS IPS Strategy to Prepare for Better Performance in UPSC Exams in Hindi
UPSC Preparation - फोटो : Amar Ujala
ऑप्शनल का चयन सोच-समझ कर करें
अगर आप यूपीएससी की तैयारी करने वाले हैं तो इसमें ऑप्शनल विषय का महत्व बहुत अधिक है। पहले सभी विषयों को समझें। अपनी पसंद को भी प्राथमिकता दें और जिस विषय के लिए आपको महसूस हो कि आप इसमें बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, उस विषय का चुनाव करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed