सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Jamia Millia Islamia to Launch 30 New Programmes; No Fee Hike, Apply by March 24

JMI New Courses: जामिया मिल्लिया में शुरू होंगे 30 नए प्रोग्राम, फीस भी नहीं बढ़ेगी; 24 मार्च तक करें आवेदन

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नया प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इस सत्र से विश्वविद्यालय में 30 नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे, जबकि फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jamia Millia Islamia to Launch 30 New Programmes; No Fee Hike, Apply by March 24
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)
विज्ञापन

विस्तार

JMI New Courses: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नए सत्र से में स्नातक, स्नातकोत्तर, एडवांस डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा स्तर के 30 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देश भर में 11 शहरों में होगी।

Trending Videos


कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने शुक्रवार को दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस का विमोचन किया। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के लिए मल्टीपल इंट्री मोड के तहत दाखिले शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नए सेंटरों पर होगी प्रवेश परीक्षा

इस बार जामिया की प्रवेश परीक्षा तीन नए सेंटरों पर होगी, जिसमें जयपुर, देहरादून व किशनगढ़ शामिल हैं। अब कुल टेस्ट सेंटरों की संख्या 11 हो गई है। अब तक दिल्ली, लखनऊ, गुहावटी, पटना, कोलकता, श्रीनगर, कालीकट भोपाल में परीक्षा होती थी। जामिया ने विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सामान्य और सुपरन्यूमरेरी सीट कैटेगरी के तहत विदेशी छात्रों की फीस में कमी की है।


सार्क देशों, वेस्ट एशियन देशों और अफ्रीकी व लैटिन अमेरिकी देशों के छात्रों के लिए यूजी, पीजी और डिप्लोमा प्रोग्राम में रीजन वाइज अलग-अलग फीस ढांचा जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया को चार श्रेणियों में बांटा है।  

देखें प्रमुख नए कोर्सेज के नाम

प्रोग्राम कुलपति ने कहा कि इस साल 30 नए प्रोग्राम शुरू किए गए हैं और किसी भी प्रोग्राम की फीस नहीं बढ़ायी गयी है। नए ग्राम में बीए ऑनर्स जापानी स्टडीज (सेल्फ फाइनेंस), बीए ऑनर्स जर्मन स्टडीज (सेल्फ फाइनेंस), बीए ऑनर्स ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (सेल्फ फाइनेंस), एलएलएम (कॉर्पोरेट लॉ रेगुलर सेल्फ फाइनेंस), बीई सिविल इंजीनियरिंग- ईवनिंग सेल्फ फाइनेंस, एमए सोशल वर्क, एमसी बॉटनी आदि शामिल हैं। 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, उनके लिए ऑनलाइन फॉर्म 25 मार्च तक मिलेंगे। जिन प्रोग्राम में एडमिशन जेईई मेंस, नाटा, बीपीटी, नीट, एनसीईटी और सीयूईटी की मेरिट के आधार पर होंगे, उनके ऑनलाइन फॉर्म 20 फरवरी से संबंधित टेस्ट एजेंसियों द्वारा रिजल्ट घोषित होने के 10 दिन बाद तक मिलेंगे। मल्टीपल एंट्री मोड के तहत प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म (जहां सीटें खाली हैं) उनके लिए 20 फरवरी से 10 अप्रैल तक मिलेंगे।

  • रेगुलर कोर्स के लिए: https://admission.jmi.ac.in/University ApplicationForm/University Regular Admission/Test पर आवेदन किया जा सकता है।
  • सीयूईटी प्रोग्राम के लिए: https://admission.jmi.ac.in/University ApplicationForm/University Regular Admission/Test पर आवेदन करें।
  • बीटेक व बी-आर्क प्रोग्राम के लिए: https://admission.jmi.ac.in/University Regular ApplicationForm/University Admission/Test? पर आवेदन किया जा सकता है।
  • मल्टीपल इंट्री प्रोग्राम के लिए: https://admission.jmi.ac.in/University ApplicationForm/University Regular Admission/Test पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed