सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   At Mahakal Temple: Guards Grab Devotees By Collar Over Line-Jumping

Ujjain News: महाकाल मंदिर में फिर हंगामा, लाइन तोड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा कॉलर, भड़क उठे श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

श्री महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गणेश मंडपम में शीघ्र दर्शन लाइन में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसके बाद मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

At Mahakal Temple: Guards Grab Devotees By Collar Over Line-Jumping
गणेश मंडपम में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट।
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। गणेश मंडपम में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो शुक्रवार को वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वीडियो में गार्ड दो युवकों का कॉलर पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं।


घटना 11 जून की सुबह करीब 6:45 बजे की है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक सामान्य दर्शन लाइन के बैरिकेड पर चढ़कर शीघ्र दर्शन वाली लाइन में घुस गए। ड्यूटी पर तैनात गार्डों ने जब उन्हें रोका तो बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गार्डों ने युवकों का कॉलर पकड़ लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के आरोप - दादागिरी करते हैं गार्ड
वीडियो सामने आते ही श्रद्धालु मंदिर समिति और सुरक्षा व्यवस्था पर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर लोगों का आरोप है कि महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की दादागिरी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

• दर्शन करने आए हैं, अपराध करने नहीं। कॉलर पकड़कर मारना कहां का नियम है?
• शीघ्र दर्शन के नाम पर VIP कल्चर और आम भक्तों से बदसलूकी बंद होती है।
• गार्ड समझाते क्यों नहीं...? सीधे हाथापाई पर उतर आते हैं।

मंदिर समिति का पक्ष: गार्ड ने निभाया फर्ज, लेकिन जांच तक सस्पेंड
विवाद बढ़ता देख महाकाल मंदिर समिति ने तत्काल सफाई दी। समिति का कहना है कि कतार तोड़ना सिर्फ नियम तोड़ना नहीं है, ये सीधे भगदड़ का न्योता है। हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा दांव पर लग जाती है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया दोनों युवक लाइन जंप कर शीघ्र दर्शन में घुसे थे। रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता करने लगे। समझाने पर भी नहीं माने, तब विवाद बढ़ा।

ये भी पढ़ें- MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

समिति का आधिकारिक बयान
वीडियो फुटेज और तथ्यों की जांच में प्रथम दृष्टया सुरक्षाकर्मी की कोई गलती सामने नहीं आई है। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। फिर भी निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों गार्डों को गणेश मंडपम से भी हटा दिया गया है।
 

पहले लाइन तोड़कर आगे बड़े थे श्रद्धालु फिर गार्ड से हुआ विवाद

पहले लाइन तोड़कर आगे बड़े थे, श्रद्धालु फिर गार्ड से हुआ विवाद।

 

पहले लाइन तोड़कर आगे बड़े थे श्रद्धालु फिर गार्ड से हुआ विवाद

मारपीट के दौरान का फोटो।

 

पहले लाइन तोड़कर आगे बड़े थे श्रद्धालु फिर गार्ड से हुआ विवाद

झूमाझपटी करते श्रद्धालु।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed