{"_id":"675d8279e5f3a5c219049ece","slug":"police-clamp-down-on-illegal-excavation-and-transportation-2-highways-including-1-jcb-seized-katni-news-c-1-1-noi1360-2415984-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन और दो हाईवा ट्रक जब्त; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन और दो हाईवा ट्रक जब्त; जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Katni News: कुठला थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी में पुलिस को दो हाईवा ट्रक और एक जेसीबी मिली। एक हाईवा का ड्राइवर पुलिस को देख भाग निकला, जबकि दूसरी गाड़ी और जेसीबी को मौके पर जब्त कर लिया गया।
मुरम का अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस कार्रवाई
विज्ञापन
विस्तार
कटनी में पुलिस ने अवैध उत्खनन और मुरम के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के पटवारा गांव के पास की गई, जहां पुलिस ने मौके से एक जेसीबी (पोकलेन) और दो हाईवा ट्रक को पकड़ा। वाहनों में मुरम भरी हुई थी। पुलिस ने इसे अवैध खनन और परिवहन का मामला माना है।
Trending Videos
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में मुरम का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा। वहां पुलिस को दो हाईवा ट्रक और एक जेसीबी मिली। एक हाईवा का ड्राइवर पुलिस को देख भाग निकला, जबकि दूसरी गाड़ी और जेसीबी को मौके पर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध उत्खनन का आरोप दीपक सिंह पर
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अवैध उत्खनन दीपक सिंह के नाम पर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद दीपक सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी गाड़ियां मुरम लेकर किसी अन्य स्थान से आ रही थीं और पुलिस ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया। दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया।
वाहनों को थाने में खड़ा कर की गई कार्रवाई
पुलिस ने तीनों वाहनों को कुठला थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच जारी है। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद यह तय किया जाएगा कि उत्खनन और परिवहन का कार्य वास्तव में वैध था या अवैध।

कमेंट
कमेंट X