Katni News: भोले की भक्ति करने पहुंचा बाघ, आस्था और वन्यजीव व्यवहार पर छिड़ी चर्चा, वन विभाग अलर्ट
कटनी के जंगल क्षेत्र से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवलिंग के पास बाघ दिखाई दे रहा है। शांत मुद्रा में दिखे इस बाघ के व्यवहार को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में शहडार जंगल से एक वीडियो सामने आया है, जिसने आस्था और वन्यजीव व्यवहार को लेकर चर्चा छेड़ दी है। जंगल में स्थापित एक प्राचीन शिवलिंग के पास बाघ को सिर रगड़ते और जीभ फेरते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम शहडार ग्राम के समीप जंगल क्षेत्र में स्थित शिवलिंग के पास एक बाघ पहुंचा। वीडियो में वह शांत मुद्रा में शिवलिंग के निकट खड़ा दिखाई देता है और कुछ देर तक सिर व जीभ उससे रगड़ता है। इसके बाद वह बिना किसी आक्रामकता के जंगल की ओर लौट जाता है।
ये भी पढ़ें: Sidhi News: बैंड-बाजे के बीच छिड़ा विवाद, बारात के बीच भिड़े घराती-बराती, लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल
इस दृश्य ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। कुछ लोग इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि वन विभाग ने इसे बाघ का सामान्य व्यवहार बताया है। अधिकारियों के अनुसार जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने, खुजली मिटाने या क्षेत्र चिन्हित करने के लिए पेड़ों, चट्टानों या अन्य ठोस सतहों पर सिर रगड़ते हैं।
बता दें कि कटनी जिला मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तथा संजय-दुबरी टाइगर रिजर्व के कॉरिडोर से जुड़ा माना जाता है, जहां बाघों की आवाजाही सामान्य है। पान उमरिया रेंज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वीडियो शहडार गांव से लगभग 400 मीटर दूर का है। क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर दिया गया है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल वन विभाग अलर्ट है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
