सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP Crime: Raw liquor was being made in every house, police raided and destroyed three and a half thousand kilo

MP Crime : घर-घर बन रही थी कच्ची शराब, दबिश देकर पुलिस ने नष्ट की साढ़े तीन हजार किलो लहान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कटनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 3 लाख 81 हजार रुपये मूल्य का महुआ लाहन नष्ट किया गया। पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी में दबिश देकर 60 लीटर कच्ची और 63 लीटर देशी शराब जब्त की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 254 कंटेनरों में रखे 3,810 किलो महुआ लाहन को नष्ट किया। 

MP Crime: Raw liquor was being made in every house, police raided and destroyed three and a half thousand kilo
अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 81 हजार रुपये मूल्य का महुआ लाहन नष्ट किया। एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। इस दौरान 24 हजार रुपये कीमत की 60 लीटर कच्ची शराब और 7 पेटियों में रखी 63 लीटर देशी शराब जब्त की गई।

Trending Videos

पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 2 पारधी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 254 कंटेनरों में रखा 3,810 किलो महुआ लाहन बरामद किया, जिसे पुलिस ने सड़क पर डालकर गाड़ी से नष्ट किया। इसके बाद पूरे कंटेनरों को जलाया गया ताकि उनका पुनः उपयोग न हो सके। इस कार्रवाई में कटनी पुलिस लाइन, विजयराघवगढ़, कैमोर और बरही पुलिस के करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से कुल 123 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 59 हजार रुपये आंकी गई। नष्ट किए गए महुआ लाहन की कीमत लगभग 3 लाख 81 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

 

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

 

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

 

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

अवैध शराब पर कार्रवाई करती कटनी पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed