सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Police's story reached the sets of KBC, got a chance after 10 attempts....will be on screen today.

MP News: कौन बनेगा करोड़पति के सेट में पहुंचा कटनी पुलिस का रचित, 10 बार की कोशिशों के बाद मिला था चांस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधान आरक्षक रचित बिल्थरिया कटनी पुलिस विभाग के रेडियो शाखा में पदस्थ हैं, जो लंबे वक्त से केबीसी के लास्ट में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उनके शो में शामिल होना चाहते थे। जिनकी मनचाही इच्छा आज पूरी हुई और वो पूरे देश के सामने अपनी प्रतिभा बताते हुए अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। 

Katni Police's story reached the sets of KBC, got a chance after 10 attempts....will be on screen today.
KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी पुलिस का एक प्रधान आरक्षक कौन बनेगा करोड़पति के मंच में आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब देगा।

Trending Videos


दरअसल प्रधान आरक्षक रचित बिल्थरिया कटनी पुलिस विभाग के रेडियो शाखा में पदस्थ हैं, जो लंबे वक्त से केबीसी के लास्ट में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उनके शो में शामिल होना चाहते थे। जिनकी मनचाही इच्छा आज पूरी हुई और वो पूरे देश के सामने अपनी प्रतिभा बताते हुए अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे।

रचित बताते हैं वो पिछले 10 वर्षों से कोशिश कर रहे थे। इस बार भी मार्च-अप्रैल में प्रसारित होने वाले एपिसोड में मेरे द्वारा सवालों के सही जवाब दिए गए गए थे, जिसके बाद वहां से कॉल आया और मुझे 15 मिनट में 15 सवालों के जवाब पूछे गए। इसमें मेरे सभी सही जवान निकले। मेरे द्वारा इंटरव्यू लेते हुए मेरे कामकाज सहित जानकारी लेने के बाद मायानगरी मुंबई बुलाया गया। करीब 4 लेयर मेरे से सामान्य ज्ञान से जुड़े अलग-अलग तरीके से सवाल जवाब पूछे गए बाद मुझे प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला और आज केबीसी के शो तक पहुंच सका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने भी रचित की उपलब्धि की सराहना की है और बताया कि यह हमारे विभाग के लिए गौरव की बात है कि हमारे रेडियो शाखा का प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया कौन बनेगा करोड़पति के सेट तक पहुंचा है। हमारे विभाग के बहुत से होनहार पुलिसकर्मी है जो शिक्षा, संगीत, खेल सहित अन्य क्षेत्र में प्रतिभाशाली है। मैं कामना करता हूं रचित बेहतर जवाब देते हुए कटनी जिले सहित पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन करे। 

 

KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया

KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया

 

KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया

KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed