{"_id":"67627b1f51cb46bf0d0699e9","slug":"a-reward-of-rs-10-000-has-been-announced-for-the-girl-who-escaped-from-police-custody-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पुलिस अभिरक्षा तोड़ भागी दिल्लगी पर 10 हजार का इनाम घोषित, पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पुलिस अभिरक्षा तोड़ भागी दिल्लगी पर 10 हजार का इनाम घोषित, पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Katni News: पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए विचाराधीन कैदी दिल्लगी पारधी अब पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। एक तरह जहां उसकी गिरफ्तारी के लिए SIT टीम गठित की गई है तो दूसरी तरफ आरोपी महिला पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
इसी अस्पताल से भागी थी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटनी पुलिस के नाक के नीचे से फुर्र हुई महिला गांजा तस्कर का 5 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। मामले पर कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने विचाराधीन कैदी दिल्लगी पारधी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करते हुए 10 हजार का नगद इनाम घोषित कर दिया है।
Trending Videos
बता दें कि हाल ही में कोतवाली पुलिस ने 27 नवंबर की रात स्टेशन के पास से 1.20 क्विंटल गांजा के साथ महिला तस्कर दिल्लगी पारधी को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के साथ न्यायालय में पेश किया था, जहां से महिला तस्कर जेल भेज दिया गया। इसी दौरान विचाराधीन कैदी दिल्लगी के 1 वर्षीय बच्चे की तबियत बिगड़ने पर आरोपी महिला सहित बच्चे को पुलिस सुरक्षा के बीच हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बच्चे का इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर की दोपहर NDPS मामले की विचाराधीन कैदी दिल्लगी पारधी, महिला पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकली थी जिस पर कोतवाली थाने में FIR भी दर्ज करवाई है। तो वही एसपी अभिजीत रंजन द्वारा आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए SIT टीम गठित करते हुए 10हजार का इनाम भी जारी किया है।
पुलिस ने बताया आरोपी दिल्लगी पारधी के गिरफ्तारी के गृह ग्राम रीठी थाना अंतर्गत ग्राम ललितपुर बूढ़ा में दबिश दी गई, लेकिन घर में ताला लगा मिला। आस-पास पूछताछ में पता चला कि महिला के फरार होने की तारीख से ही पूरा परिवार ताला लगाकर गायब हो गया है। फिलहाल एसपी की गठित टीम लगातार संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है, ताकि जल्द ही आरोपी महिला गिरफ्तार हो सके, बावजूद इसके 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

कमेंट
कमेंट X