{"_id":"6753c151c5cae89b710446d6","slug":"38-kg-ganja-seized-in-2-police-stations-5-accused-including-2-women-smugglers-arrested-mashrooka-worth-rs-1440-lakh-seized-katni-news-c-1-1-noi1360-2391959-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: 38 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सभी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: 38 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सभी को जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
एमपी की कटनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करते 2 महिला तस्कर सहित कुल 5 आरोपियों से 3 लाख 80 हजार कीमत का गांजा जब्त किया है। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कटनी पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटनी जिले में नाइट गश्त दौरान 2 थानों की पुलिस ने 38 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक माधवनगर पुलिस ने अमकुही की पहाड़ियों में खड़ी बुलेरो वाहन को देख उससे पूछताछ करने पहुंची तो गाड़ी ड्राइवर भागने लगा, जिसका पीछा कर युवक को पकड़ा गया और गाड़ी की जांच दौरान 2 महिला सहित 4 लोग गाड़ी में बैठे मिले तो गाड़ी की डिक्की में बोरी संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसे खोलने पर गांजा मिला था।
पुलिस ने 4 आरोपियों को थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू की तो पता चला चारों आरोपी बरही थाना क्षेत्र के खिरहनी ग्राम के पारधी समुदाय के लोग है। जिनका काम ही अवैध शराब, गांजा जैसे कारोबार को संचालित करना था। माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी में शामिल 4 आरोपियों से 28.710 किग्रा गांजा, बुलेरो गाड़ी, 2 मोबाइल जब्त हुआ है। कुल मशरूका 13 लाख 40 हजार रुपए कीमत का आंका गया है।
वहीं पकड़े गए आरोपी संजय पारधी, राजू पारधी, अंजलिया पारधी, राजनी पारधी निवासी खिरहनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं ऐसी ही कार्रवाई कुठला पुलिस ने अंजाम दिया है, जहां शक्ति पारधी को अमराडांड-मंटोला रोड के पास 10 किलो गांजे से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X