सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Rape accused released on bail in Jabalpur raped the victim, also threatened to withdraw the case

Jabalpur: जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने पीड़िता से चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म, केस वापस लेने की दी धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में एक रेप के आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के दो बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर फिर पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने रेप का वीडियो बना लिया, और पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर केस वापस लेने की बात कही।

Rape accused released on bail in Jabalpur raped the victim, also threatened to withdraw the case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर दो साल पहले बलात्कार के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़िता से चाकू की नोंक पर रेप किया और उसे केस वापस लेने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने शिकायत की है कि घटना में आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर उसके घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है। पीड़िता की उम्र वर्तमान में 19 साल है, उसके साथ दो साल पहले उसी आरोपी ने बलात्कार किया था, जब वह नाबालिग थी। 
Trending Videos


पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा, 'शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी विवेक पटेल ने पहले पीड़िता के साथ रेप किया बाद में उसके दोस्त ने भी पीड़िता का शोषण किया।  पीड़िता से रेप के आरोप में आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उसे लगभग एक साल बाद 2021 में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और रेप का केस वापस न लेने पर क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed