सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   MP Elections 2023 Satta Ka Sangram At Datia Chai Par Charcha Coverage Update In Hindi

MP Elections: दतिया में पहुंचा अमर उजाला का 'सत्ता का संग्राम' रथ, चाय की चुस्कियों के साथ जानी लोगों की राय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' ग्वालियर और भिंड से गुजरने के बाद शनिवार (28 अक्तूबर) को दतिया जिले में पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' हुई। इस दौरान लोगों ने अपनी अलग-अलग राय व्यक्त की।

MP Elections 2023 Satta Ka Sangram At Datia Chai Par Charcha Coverage Update In Hindi
दतिया में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां सिर चढ़कर बोल रही है। नेता से लेकर आमजन सभी चुनावी खुमार में रंगे हुए हैं। वहीं, शनिवार को अमर उजाला की चुनावी रथ सत्ता का संग्राम दतिया में पहुंचा। यहां पर चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने अमर उजाला के साथ अपनी राय व्यक्त की।



विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की चुस्कियों पर चर्चा करते हुए मानसिंह कुशवाहा ने कहा, यहां दादा यानी नरोत्तम मिश्रा चुनाव जीतेंगे, क्योंकि उन्होंने यहां पर खूब विकास किया है। वहीं, कांग्रेस ने यहां पर भ्रम की राजनीति फैलाई है। कांग्रेस ने यहां सिर्फ जुमलेबाजी की है, इसके अलावा कुछ भी नहीं। कुशवाहा ने दतिया से प्रत्याशी बनाए गए नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ की और कहा कि दतिया से अट्टा, कट्टा और सट्टा सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


दतिया में कॉरिडोर बनने को लेकर यहां के लोगों ने कहा कि यदि कॉरिडोर बनता है तो यहां विकास स्वाभाविक है। कॉरिडोर बनने से यहां विकास सहित अन्य चीजों का खूब विकास होगा। लोगों ने कहा कि दतिया में हम दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की तर्ज पर विकास देखना चाहते हैं। ऐसे में हम ऐसी सरकार को चुनेंगे जो विकास करती है।

हालांकि, इस चर्चा में ज्यादातर लोग बीजेपी की तारीफ करते नजर आए। वहीं, कांग्रेस के पुराने कामों को लेकर खूब कोसा। लोगों ने कहा, दतिया में कोई भी अच्छा काम होता है तो कांग्रेस के लोगों को सुहाता नहीं है और ये किसी न किसी तरह से उसमें रुकावट जरूर पैदा कर देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed