{"_id":"6a306655767a76d6dd0d1db0","slug":"youth-pelts-vehicles-with-stones-motorcyclist-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1783721-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने वाहनों पर किया पथराव, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने वाहनों पर किया पथराव, बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
घटना की फुटेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में सोमवार तड़के उन्नाव के असोहा निवासी विद्युत वैश्य ने सड़क पर हंगामा किया। उसने लोगों पर पथराव किया, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। विद्युत घायल युवक की बाइक लेकर भाग निकला। युवक की पत्नी ने विद्युत वैश्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बंथरा पुलिस ने तीन घरवालों को हिरासत में लिया है।
सरोजनीनगर की राम विहार कॉलोनी निवासी कल्पना ने बताया कि उनके पति राममोहन सोमवार तड़के 4:30 बजे अपनी कंपनी से काम के बाद घर आ रहे थे। वह बंथरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी विद्युत वैश्य अपनी कार से उतरकर पथराव करने लगा। इससे राममोहन जख्मी हो गए। साथ ही कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। लोगाें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच विद्युत पति की बाइक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार विद्युत के घरवालों अरमान, सरोज कुमार और कार चालक अशोक कुमार को हिरासत में लिया। बाद में असोहा पुलिस ने विद्युत को भी हिरासत में ले लिया।
मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा विद्युत
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, विद्युत के घरवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। वह कुछ दिन पहले घर से चला गया था। उसके झांसी में होने की जानकारी मिली थी। वे उसे लेकर घर लौट रहे थे, तभी बंथरा में वह आक्रामक हो गया। मामले की जांच की जा रही है।