{"_id":"6993f860f3b03772040fd55e","slug":"water-tank-in-mahoba-did-not-burst-but-overflowed-executive-engineer-stated-in-his-report-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: महोबा में पानी टंकी फटने की खबर पर नया मोड़, अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महोबा में पानी टंकी फटने की खबर पर नया मोड़, अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट में कही ये बात
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार
महोबा में पानी टंकी फटने की खबर पर नया मोड़ आ गया है। अधिशासी अभियंता ने डीएम महोबा को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा कि जांच में टंकी में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं मिली है। भरने की वजह से पानी ओवरफ्लो हो रहा था। आगे पढ़ें पूरा मामला...
पानी टंकी (सांकेतिक)
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के महोबा के नगाराडांग गांव में टंकी फटने की खबर का जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय ने खंडन किया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोबा को सौंप दी है। टंकी फटने की खबर के बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय ने टंकी की जांच करवाई।
Trending Videos
अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि टंकी में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि या क्षति नहीं है। दरअसल, टंकी को ओवरफ्लो हो गई थी। इसकी वजह से टंकी से पानी गिरने लगा। टंकी ओवरफ्लो कराने में जिन कर्मचारियों की भूमिका थी, उन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा के एडीएम नमामि गंगे ने बताया कि टंकी में किसी प्रकार का कोई डैमेज नहीं पाया गया है। टंकी की थर्ड पार्टी जांच भी करवाई गई है। जिसमें कोई कमी नहीं पाई गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने एक जांच समिति भी गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी।