सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   increased DA for stste employees.

राज्यकर्मियों को भी इसी माह से मिलेगा बढ़ा DA

शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
increased DA for stste employees.
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) सात फीसदी बढ़ाने के फैसले के बाद राज्यकर्मियों को भी बढ़ा महंगाई भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Trending Videos


राज्य कर्मियों को इसी महीने बढ़ा डीए देने का आदेश भी जल्द जारी होने की संभावना है। राज्यकर्मियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई से मिलेगा।

इस फैसले से राज्य कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मियों की तरह 107 प्रतिशत डीए मिलने लगेगा।

केंद्रीय कैबिनेट के डीए बढ़ाने के फैसले के साथ ही प्रदेश में भी डीए बढ़ाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। केंद्र की ओर से अधिसूचना जारी होते ही यहां भी वित्त विभाग इस बाबत कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के समान ही राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को डीए देती है। वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद कर्मचारियों को एक जुलाई से ही बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने लगेगा।

हालांकि राज्य कर्मचारी 107 प्रतिशत डीए में से 50 फीसदी डीए को मूल वेतन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने यह फैसला वेतन आयोग के हवाले छोड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed