सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape of sc cast girl

बहाने से बुलाया और बनाया अपनी हवस का शिकार

लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
rape of sc cast girl
विज्ञापन

मलिहाबाद क्षेत्र के गांव में बीते सोमवार को वहशी दरिंदे ने बकाया पैसा दिलाने का झांसा दे सीएचसी से दवा लेकर घर जा रही दलित महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Trending Videos


विरोध पर दरिंदे ने उसे लात घूसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराई महिला ने तीन दिन बाद बुधवार को थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा है। बकौल पुलिस प्रथम दृष्टया मामला पेशबंदी का लग रहा है।

किसान की पत्नी (40) का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व बेलगढ़ा गांव निवासी श्रीराम यादव ने उससे 80 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार कहने के बावजूद उसने पैसे नहीं लौटाए।

जब कानूनी कार्रवाई की बात कही तो वह पैसे देने को राजी हो गया। गत सोमवार को वह मलिहाबाद अस्पताल दवा लेने आई थी।

चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास श्रीराम उसे मिला और महमूद नगर ढाल पर पैसे देने की बात कही। जब वह वहां पहुंची तो श्रीराम उसे बाग में ले गया और दुष्कर्म किया।

विरोध पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। दरिंदे की हरकत से महिला तीन दिन घर में दुबकी रही।

इंस्पेक्टर जितेंद्र पाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed