सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no check on tax Theft

अफसर देखते रहते हैं और 'चोरी का माल' पार हो जाता है

नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
no check on tax Theft
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त छापे के बाद ट्रेन से आने वाले टैक्स चोरी के सामान की आवक थमने के बजाय बढ़ गई है।

Trending Videos


वाणिज्य कर विभाग का स्टेशन पर पहरा महज दिखावा भर ही है। अब तो चेकिंग दस्ते के सामने से सिंडीकेट टैक्स चोरी के सामान को पार कर रहे हैं।

वहीं, सचल दल सड़क से गुजरने वाले ऐसे सामान को देखकर भी नजरअंदाज करने लगे हैं।

मालूम हो कि वाणिज्य कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार को पड़े छापे के बाद स्टेशन पर 24 घंटे का पहरा बैठा दिया।

पढें- कैसे रोकें हेराफेरी, अधिकारी ले रहे ट्रेनिंग

यानी स्टेशन से निकलने वाले माल की चेकिंग करने के लिए पाली में दस्ते तैनात किए, लेकिन टैक्स चोर सिंडीकेट की आला अफसरों से साठगांठ होने से यह चेकिंग दस्ते जांच के नाम पर मौजमस्ती करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके सामने से दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल, शताब्दी, गोमती, पद्मावत, आसाम से गौहाटी और मुंबई से कुशीनगर, पुष्पक एक्सप्रेस से आया माल दिन भर पार हो रहा है।

त्योहार के चलते माल का स्टॉक जुटाने के लिए सिंडीकेट ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

स्टेशन से निकलकर यह माल अहियागंज, अमीनाबाद, लाटूश रोड, नाका एवं अन्य बाजारों के लिए धड़ल्ले से जा रहा है, लेकिन सचल दल इस माल को नहीं पकड़ रहे हैं।

उच्च अफसर दफ्तर से निकलकर चेकिंग दस्ते की औचक जांच करने ही नहीं निकलते हैं। इससे यह चेकिंग अभियान परवान नहीं चढ़ सका।

मीडिया को देखा तो करने लगे चेकिंग
‘अमर उजाला’ की टीम ने सोमवार दोपहर 1:30 बजे चेकिंग दस्ते की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तो देखा कि नीली बत्ती वाली गाड़ी स्टेशन के उस द्वार पर खड़ी है।

ट्रेन से आया टैक्स चोरी का माल लोडर, ठेलिया एवं डाला पर लोड होकर बाहर निकल रहा और दस्ते के अफसर मटरगस्ती कर रहे हैं।

मीडिया पर नजर पड़ते ही अफसर हड़बड़ा गए और दिखावे के लिए निकल रहे माल की चेकिंग करने लगे। इस दौरान कुछ माल को सीज भी किया।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed