सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corruption charges on Akhilesh minister.

मंत्री ने परीक्षा में सेंटर बनाने के लिए की वसूली, होगी जांच!

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
corruption charges on Akhilesh minister.
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बाद अखिलेश सरकार के एक और मंत्री की लोकायुक्त से शिकायत की गई है। ये हैं माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली।

Trending Videos


शिकायत की है हरदोई के एक स्कूल के प्रबंधक भगत बाबा तेजगिरी ने। उन्होंने शिकायत में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और विद्यालयों की मान्यता देने की आड़ में महबूब अली व जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्रा पर पैसा वसूलने समेत कई अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त इस शिकायत का परीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद ही केस दर्ज करने पर निर्णय होगा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है।

परीक्षण करने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। उधर, महबूब अली ने ऐसी किसी शिकायत की जानकारी होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि शिकायत तो होती ही रहती है। अगर किसी के पास भ्रष्टाचार के पुख्ता सुबूत हैं, तो उसे रखना चाहिए। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

मायावती सरकार पर भी लगाए थे आरोप

corruption charges on Akhilesh minister.

गौरतलब है कि तेजगिरी ने ही मायावती सरकार में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त से की थी। इसी के  बाद मायावती ने रंगनाथ को मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed